सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Middle-aged man died following assault during wedding in Varanasi

Varanasi News: शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट, दूल्हे के पड़ोसी की मौत से मचा हड़कंप; मातम में बदलीं खुशियां

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 18 Jun 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में एक शादी समारोह के दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट होने लगी। घटना में एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। 

Middle-aged man died following assault during wedding in Varanasi
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के राजातालाब थाना क्षेत्र के जक्खिनी पुलिस चौकी के मरूई गांव में विवाह के दौरान मारपीट हो गई। मारपीट में दूल्हे के पड़ोसी की मौत हो गई। विवाह समारोह मरुई गांव में लड़के के घर पर ही हो रहा था। मृतक की पहचान बहादुर राम (52 वर्ष) के रूप में हुई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।



क्या है पूरा मामला
हिमांशु राम पुत्र जग्गू राम की शादी रेखा देवी पुत्री स्वर्गीय राजकुमार राम निवासी बगहा मिर्जापुर के साथ हो रही थी। विवाह समारोह दूल्हे के घर पर ही हो रहा था। जयमाल के समय से ही लड़की पक्ष के कुछ लोग मामूली बात को लेकर विवाद कर रहे थे। विवाद बढ़ा तो जयमाल के बाद वे लोग मारपीट करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज सुनकर घर के बाहर सो रहे पड़ोसी बहादुर राम की नींद खुली तो उन्होंने मारपीट का विरोध किया। थोड़ी देर बाद कुछ लोग बहादुर को घर के पास गिरा पड़ा देखे। उनके सीने में नुकीली चीज से वार का निशान था। लोगों ने इसकी सूचना जक्खिनी पुलिस को दी। 
विज्ञापन


राजातालाब थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी भेजा। जहां से बहादुर राम को कबीर चौरा के लिए रेफर कर दिया गया। कबीर चौरा में चिकित्सकों ने बहादुर राम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बहादुर को तीन लड़की रंजना देवी, एजोरा देवी  , ननका देवी और एक बेटा किशन राम है। मृतक की पत्नी नौरंगी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

उधर, थानाध्यक्ष राजातालाब दयाशंकर ने बताया कि जांच की जा रही है घटना का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग गोली मारने की बात बता रहे हैं जबकि छाती पर नुकीले वस्तु से प्रहार किए जाने का निशान है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। दूल्हा और दुल्हन को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed