Varanasi News: बरकछा में सात करोड़ से बनेगा BHU का पहला इंडोर स्टेडियम, खेलो इंडिया स्कीम के तहत होगा निर्माण
Varanasi News: बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में इंडोर स्टेडियम बन जाने से आसपास के खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा। यहां खेल प्रतियोगिताओं को भी बढ़ावा मिलेगा। खेलो इंडिया स्कीम इसका भव्य निर्माण कराया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम बिगड़ने का असर अब खेल आयोजनों पर नहीं पड़ेगा। काशी हिंदू विश्वविद्यालय प्रशासन ने राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, बरकछा में अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर इंडोर स्टेडियम के निर्माण का फैसला किया है।
इसके लिए खेलो इंडिया स्कीम के तहत सात करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। मल्टीपरपज इंडोर स्टेडियम में खेल सुविधाओं के साथ दर्शकों के बैठने के लिए दर्शक दीर्घा भी बनाई जाएगी।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अनुपम कुमार नेमा ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। जब सुविधाएं होंगी, तो यहां से ओलंपियन तैयार हो सकेंगे। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स्टेडियम निर्माण के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और इसके तहत संचालित खेलो इंडिया स्कीम के अधिकारियों ने बीएचयू और बरकछा परिसर का निरीक्षण कर लिया है। बीएचयू मुख्य परिसर में इंडोर हॉल है, जबकि बरकछा में यह बीएचयू का पहला पूर्ण इंडोर स्टेडियम होगा।
इन खेलों का कराया जाएगा आयोजन
इंडोर स्टेडियम में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, स्क्वैश, मार्शल आर्ट की सभी स्पर्धाएं, हैंडबॉल, कुश्ती, कबड्डी समेत अन्य खेलों का आयोजन किया जा सकेगा। बारिश होने पर खेल प्रभावित नहीं होंगे। खिलाड़ी अपनी-अपनी स्पर्धाएं इंडोर हॉल में आसानी से खेल सकेंगे। राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र शिवेश सिंह ने बताया कि यहां खेल के लिए मैदान तो हैं, लेकिन इंडोर सुविधा नहीं होने से परेशानी होती थी। उन्होंने बताया कि यहां के खिलाड़ी लंबे समय से इंडोर स्टेडियम की मांग कर रहे थे। इंडोर स्टेडियम बनने से यहां सुविधाएं बढ़ जाएंगी।
पन्नालाल पार्क उपकेंद्र से साढ़े चार घंटे और दौलतपुर से तीन घंटे कटेगी बिजली
बिजली आपूर्ति उपकरणों की जांच और मरम्मत के लिए बृहस्पतिवार को सुबह आठ से साढ़े बारह बजे तक साढ़े चार घंटे बिजली कटौती होगी। अधिशासी अभियंता, विद्युत निर्माण खंड द्वितीय, वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 33/11 केवी पन्नालाल पार्क उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी सेंट्रल जेल और 11 केवी भोजूवीर फीडर का 11 केवी वीसीबी बदलने के लिए सुबह 8 से दोपहर 12:30 बजे तक साढ़े चार घंटे का शटडाउन लिया जाएगा।
इस दौरान सिकरौल, लक्सर, अवध अपार्टमेंट, सनबीम वरुणा, कुंज विहार, श्याम नगर, भीमनगर, सुअरबाड़ा, नगर आयुक्त आवास, गोविंदनगर, भोजूवीर, दूधसट्टी, आर्य समाज मंदिर, अर्दली बाजार आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, लोक निर्माण विभाग, वाराणसी द्वारा आजमगढ़ रोड पर पांडेयपुर काली माता मंदिर से रिंग रोड तक सड़क चौड़ीकरण में बाधक पोल को हटाने और लाइन को अंडरग्राउंड किया जाएगा।
इससे संबंधित पन्नालाल पार्क पर 11 केवी वीसीबी बदलने के लिए 23 अप्रैल को सुबह 8 से 11 बजे तक तीन घंटे का शटडाउन होगा। इस दौरान अकथा गांव, बजरंग नगर, अशोक विहार, प्रेमचंद कॉलोनी, विश्वनाथपुर, भक्ति नगर, लालपुर, राय साहब का बागीचा, पहाड़िया और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नहीं होगी।

कमेंट
कमेंट X