सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU PG and PhD Scholarships Worth 50 Lakhs Agreement Signed US Foundation and Scientists

बीएचयू: 50 लाख से पीजी-पीएचडी की नई स्कॉलरशिप, अमेरिका फाउंडेशन व वैज्ञानिकों के साथ समझौता; जानें खास

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 22 Apr 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में पीजी व पीएचडी छात्रों के लिए 50 लाख रुपये की स्कॉलरशिप व रिसर्च फंड की घोषणा हुई। बीएचयू फाउंडेशन व पूर्व छात्र वैज्ञानिकों डॉ. निर्भय कुमार और डॉ. गीता पी. बंसल के साथ समझौता हुआ। 2026 से स्कॉलरशिप और 2027 से रिसर्च सहायता दी जाएगी।

BHU PG and PhD Scholarships Worth 50 Lakhs Agreement Signed US Foundation and Scientists
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

BHU University Varanasi: बीएचयू में परास्नातक और पीएचडी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप और रिसर्च फंड देने के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की गई है। बायो केमिस्ट्री विभाग को यह राशि को दी जानी है। मंगलवार को बीएचयू अमेरिका फाउंडेशन और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिकों के साथ समझौता किया गया। ये सभी वैज्ञानिक बीएचयू के ही पूर्व छात्र हैं। वैज्ञानिक डॉ. निर्भय कुमार और डॉ. गीता पी. बंसल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। 

Trending Videos


समझौते के तहत पहले चरण में वर्ष 2026 से 25 लाख रुपये की राशि प्राप्त होगी। इसके माध्यम से एमएससी बायो केमिस्ट्री के दूसरे साल के विद्यार्थियों को हर साल 25 हजार रुपये की पांच स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह स्कॉलरशिप मेरिट और आर्थिक स्थिति के आधार पर तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वर्ष 2027 में जारी होने वाली 25 लाख रुपये की दूसरी किस्त के माध्यम से पीजी विद्यार्थियों और शोधार्थियों को स्कॉलरशिप और रिसर्च प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने पुरा छात्रों और सहयोगकर्ताओं के साथ संबंध विकसित करने का सुझाव देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के विभाग नियमित संवाद करें। 

मलेरिया प्रतिरक्षा वैज्ञानिक और पुरा छात्र डॉ. निर्भय कुमार ने कहा कि इस सहयोग से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। दूसरी सहयोगकर्ता डॉ. गीता पी. बंसल ने बायो मेडिकल रिसर्च, इंडस्ट्रीज, बौद्धिक संपदा को तैयार कराया है। 

डीएवी पीजी कॉलेज, भदोही राजकीय पीजी कॉलेज मिलकर करेंगे काम
डीएवीपीजी कॉलेज और श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय पीजी कॉलेज भदोही के बीच एमओयू हुआ है। इसके तहत दोनों संस्थान शैक्षिक और सांस्कृतिक विकास के विषय पर मिलकर काम करेंगे। 

एमओयू पर डीएवीपीजी के प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भदोही के प्राचार्य प्रो. माया ने एमओयू पर संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किया। डीएवीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मिश्री लाल ने बताया कि एमओयू के तहत दोनों संस्थानों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देगा। कार्यक्रम में डॉ. सुजीत, डीएवी काॅलेज में उपप्राचार्य प्रो. संगीता, प्रो. राहुल, कुंवर शशांक शेखर, डॉ. ज़ियाउद्दीन रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed