बीएचयू में शोध प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप: प्रभारी कुलपति से मिलने पहुंचे छात्र, सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो मचा हंगामा
बीएचयू के राजनीति विज्ञान विभाग में शोध प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत करने छात्र प्रभारी कुलपति के पास पहुंचे थे, जहां सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के राजनीति विज्ञान विभाग में शोध प्रवेश प्रक्रिया को लेकर प्रभारी कुलपति से शिकायत करने पहुंचे छात्रों को सुरक्षा कर्मियों ने रोका तो वह नाराज होकर हंगामा करने लगे। छात्रों की सुरक्षा कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। करीब आधे घंटे तक हंगामे के बाद छात्र किसी तरह प्रभारी कुलपति से मिले और ज्ञापन सौंपा।
छात्रों ने शोध प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर परिणाम निरस्त नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रभारी कुलपति ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्र लौटे।
कुलपति से मिलने सेंट्रल ऑफिस छात्रों के पहुंचने की सूचना पर मंगलवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी पहुंचे। पहले तो छात्रों को सेंट्रल ऑफिस में नीचे रोकने का प्रयास किया। बाद में छात्र जबरन कुलपति कार्यालय तक पहुंच गए। बोर्ड के सदस्यों ने छात्रों से बातचीत कर ज्ञापन लेने का प्रयास किया, लेकिन छात्र प्रभारी कुलपति से मिलने की मांग पर अड़े रहे।
ज्ञापन में छात्रों ने बताया कि राजनीति विज्ञान विभाग के तहत शोध प्रवेश परीक्षा के बाद जो परिणाम जारी किया गया है, उसमें नियमों की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में परिणाम को तत्काल प्रभाव से निरस्त करना जरूरी है।