सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu students

Varanasi News: विरोध करने दिल्ली निकले बीएचयू के छात्र, दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर धरना देने पर लगाई रोक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
bhu students
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के छात्र 20 और 21 जुलाई को दिल्ली में जंतर मंतर के बाहर धरना देंगे। हालांकि यूपी लोकल प्रशासन की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर धरना देने के प्रस्ताव को यह कहकर खारिज कर दिया था कि धरना से 10 दिन पहले सूचित कर अनुमति प्राप्त करने का नियम है। इसके बावजूद छात्रों ने सड़क पर धरना दिया। नेतृत्वकर्ता शोध छात्र आज अभिषेक सिंह काली ने कहा कि छात्रों का एक समूह विश्वविद्यालय मैं स्थाई कुलपति की नियुक्ति और विश्वविद्यालय से संबंधित तमाम अनियमिताओं व विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले ट्रॉमा सेंटर और सर सुंदर लाल अस्पताल के मसलों को लेकर जंतर मंतर पर धरना देने और देश के जिम्मेदार नेताओं से मिलकर ससद में बात उठाने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। लेकिन दिल्ली पुलिस इस पर रोक लगा रही है और नेताओं को फोन भी कर रही है। छात्रों ने कहा कि यदि उनको नेताओं से मिलने पर रोक लगाया गया तो हम जंतर मंतर पर धरना देंगे। छात्रों ने बताया कि रविवार देर रात डॉ. मृत्युंजय तिवारी, अभय सिंह और पूर्व छात्र नेता समेत रास्ते में हैं। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed