सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bulldozer action in Dal Mandi market three buildings demolished in Varanasi

Varanasi News: दालमंडी में बुलडोजर की कार्रवाई, तीन भवनों को किया जा रहा ध्वस्त; ड्रोन से निगरानी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 18 Feb 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत चिह्नित भवनों को ध्वस्त किया जा रहा है। बुधवार को तीन भवनों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान ड्रोन से इलाके की निगरानी की जा रही है। 

Bulldozer action in Dal Mandi market three buildings demolished in Varanasi
दालमंडी में बुलडोजर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले के दालमंडी में तीन नए भवनों को जर्जर घोषित करने के बाद उन्हें तोड़ने की कार्रवाई बुधवार दोपहर में शुरू हुई। यह भवन पहले से चिह्नित थे। संबंधित भवन स्वामियों द्वारा संपत्ति की रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 

Trending Videos


जिला प्रशासन द्वारा दालमंडी चौड़ीकरण में रोड़ा बन रहे भवनों को चिह्नित कर उन्हें ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को पुलिस, नगर निगम, राजस्व विभाग और वीडीए की टीम मौके पर पहुंची। जिन भवनों को ध्वस्त किया जाना था उनकी मुनादी कराई गई। इसके बाद दालमंडी में लंगड़ा हाफिज मस्जिद की ओर से बुलडोजर की एंट्री हुई। बुलडोजर से भवनों के बाहरी हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई की गई। इसके बाद मजदूरों द्वारा हथौड़ा चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; जिंदा जला ट्रक चालक: खड़े ट्रेलर में टक्कर के बाद कोयला लदे ट्रक में लगी आग, धू-धू कर जल गया वाहन

घनी आबादी वाले दालमंडी में एरियल सर्विलांस से निगरानी
दालमंडी चौड़ीकरण योजना को लेकर प्रशासन द्वारा चौक थाना क्षेत्र में एरियल सर्विलांस शुरू किया गया है। ड्रोन के माध्यम से क्षेत्र की निगरानी कर भवनों की स्थिति, अतिक्रमण और अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। एसीपी कोतवासी डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा और संरचनात्मक जोखिम को देखते हुए एरियल सर्विलांस का प्रयोग किया जा रहा है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान दालमंडी और उससे जुड़े इलाकों के ऊपर ड्रोन उड़ा कर रिकॉर्डिंग की जा रही है। सर्विलांस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed