सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi Varanasi Visit Ban on Movement of Heavy Vehicles One Hour Prior to Arrival Police Issue Advisory

CM Varanasi Visit: सीएम के आगमन से एक घंटे पहले बड़े वाहनों के संचालन पर रोक, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 03 Apr 2026 05:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में सूबे के मुखिया के आगमन को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। शहर में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी रहेंगी। वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। हरहुआ और तरना फ्लाईओवर पर भी वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी।

CM yogi Varanasi Visit Ban on Movement of Heavy Vehicles One Hour Prior to Arrival Police Issue Advisory
वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर सुरक्षा का जायजा देखते सीपी मोहित अग्रवाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

CM Yogi Varanasi Visit: सीएम योगी के आगमन को लेकर शुक्रवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। सीएम का काफिला बाबतपुर एयरपोर्ट से सर्किट हाउस और बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस तक जाएगा। आगमन के दौरान बाबतपुर मार्ग पर कई प्रमुख मार्गों पर अस्थायी डायवर्जन लागू रहेगा। एक घंटे पहले बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहे से शहर की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वहीं, कार्यक्रम के दौरान बीएलडब्ल्यू के अंदर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

Trending Videos


एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। खासकर, बीएलडब्ल्यू परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान भिखारीपुर तिराहे की ओर जाने वाले वाहनों को कार्यक्रम के दौरान नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को करौंदी-चितईपुर चौराहे की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेका सिनेमा हॉल तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को वीवीआईपी रूट पर नहीं जाने दिया जाएगा। कुंदन तिराहे और सेंट्रल मार्केट तिराहे से भी वाहनों का प्रवेश मुख्य गेट बीएलडब्ल्यू और गेस्ट हाउस रोड की ओर प्रतिबंधित रहेगा। तिराहे और बैरियर से गेस्ट हाउस की ओर जाने वाले वाहनों को सूर्य सरोवर तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

सूर्य सरोवर तिराहे पर तैनात रहेगी पुलिस

वहीं, डी-05 रेलवे क्रॉसिंग चौराहे से कुंदन तिराहे की ओर जाने वाले वाहनों को एफसीआई गेट और नाथूपुर क्रॉसिंग की ओर भेजा जाएगा। डी-05 रेलवे क्रॉसिंग चौराहे से सिनेमा हॉल तिराहे की ओर जाने वाले वाहनों को भी रोकते हुए एफसीआई गेट और डी-05 रेलवे क्रॉसिंग चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। सूर्य सरोवर तिराहे से अधिकारीगण महोदय तिराहे और सेंट्रल मार्केट तिराहे की ओर जाने वाले वाहनों को पुलिस चौकी बीएलडब्ल्यू की तरफ मोड़ दिया जाएगा। 

इंटर कॉलेज चौराहे और गोमती मार्केट से भी कार्यक्रम स्थल की ओर किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को कंदवा गेट और नाथूपुर क्रॉसिंग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा, आवास संख्या 756 के पास स्थित चौराहे से भी इंटर कॉलेज चौराहे और कार्यक्रम स्थल की ओर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

हरहुआ और तरना फ्लाईओवर पर भी संचालन प्रतिबंधित
वीवीआईपी के आगमन और प्रस्थान से एक घंटे पहले बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहे से शहर की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। ऐसे वाहनों को बड़ागांव थाने की तरफ से डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह हरहुआ और तरना फ्लाईओवर पर भी वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी प्रकार के वाहनों का संचालन नहीं होगा। हरहुआ ओवरब्रिज पर रोडवेज बसों और अन्य बसों को चढ़ने नहीं दिया जाएगा। इन्हें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास की तरफ मोड़ दिया जाएगा। वहीं, हरहुआ अंडरपास से बसों को गिलट बाजार की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा और उन्हें परमपुर, लोहता व चांदपुर के रास्ते भेजा जाएगा।

अमर उजाला तिराहे से कालभैरव की ओर नहीं जाएंगे वाहन
दोपहर तीन बजे से अमर उजाला तिराहे और विशेश्वरगंज तिराहे से टेम्पो ट्रैवलर, क्रूजर और अन्य बड़े वाहन लहुराबीर, मैदागिन और कालभैरव की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें लकड़मंडी और गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा, चांदपुर, मुड़ैला, मंडुवाडीह, बौलिया, महमूरगंज, लहरतारा और भिखारीपुर समेत कई प्रमुख चौराहों से मंडुवाडीह व बीएलडब्ल्यू की ओर जाने वाले वाहनों पर अस्थायी रोक रहेगी। इन वाहनों को मोहनसराय, सिगरा, रथयात्रा, सुंदरपुर और चितईपुर जैसे वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed