बीएचयू: क्रिमिनोलॉजी, पर्सनल लॉ, विवाह और उत्तराधिकार पर शुरू होंगे कोर्स, 27 जुलाई से पंजीकरण
Varanasi News: बीएचयू में क्रिमिनोलॉजी, पर्सनल लॉ, विवाह और उत्तराधिकार पर कोर्स शुरू होंगे। यहां प्रोफेसर्स को स्वयं कोर्स का इंस्ट्रक्टर बनाया गया है। सर्टिफिकेट मिलने के बाद छात्रों को 2-4 क्रेडिट मिलेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में पर्यावरण आधारित प्री हिस्टोरिक आर्कियोलॉजी, हिंदू पर्सनल लॉ, विवाह, उत्तराधिकार, क्रिमिनोलॉजी (अपराध-विज्ञान), पेनोलॉजी (दंड-विज्ञान) और विक्टिमोलॉजी (पीड़ित-विज्ञान) पर कोर्स शुरू किए जाएंगे। ये सभी स्वयं कोर्स होंगे जो कि ऑनलाइन संचालित होंगे। इन सभी कोर्स में आवेदन और फीस जमा करने की तिथि घोषित कर दी गई है। इन कोर्स को पूरा करने से दो से लेकर चार क्रेडिट भी विवि की ओर से दिया जाएगा।
क्रिमिनोलॉजी, पेनोलॉजी और विक्टिमोलॉजी कोर्स में निशुल्क पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई तक है। वहीं, हिंदू पर्सनल लॉ में आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त तक तय की गई है। जबकि आर्कियोलॉजी कोर्स में पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है।
सर्टिफिकेट के लिए करना होगा परीक्षा शुल्क का भुगतान
अपराध विज्ञान और कानून के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों, शोधार्थियों और पेशेवरों को उनके कॅरिअर में बढ़त देगा। यह 12 सप्ताह का ऑनलाइन कोर्स है। कोर्स इंस्ट्रक्टर बीएचयू के विधि संकाय में सहायक प्रोफेसर डॉ. अनूप कुमार हैं। इस कोर्स की पढ़ाई 27 जुलाई से 12 अक्तूबर तक होगी। कोर्स पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रवेश के लिए किसी विशेष शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता नहीं है। इसे सभी इच्छुक प्रतिभागियों के लिए ये कोर्स खुला है।
आठ सप्ताह के हिंदू पर्सनल लॉ, विवाह, उत्तराधिकार के भी कोर्स इंस्ट्रक्टर डॉ. अनूप कुमार ही हैं। इसकी पढ़ाई 24 अगस्त से लेकर 10 अक्तूबर तक होगी। दो क्रेडिट दिए जाएंगे। इस कोर्स में हिंदू विवाह अधिनियम, हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, दत्तक ग्रहण, भरण-पोषण, पारिवारिक अधिकारों और संपत्ति से जुड़े कानूनी प्रावधानों का अध्ययन कराया जाएगा।
12 सप्ताह के पर्यावरण आधारित प्रागैतिहासिक आर्कियोलॉजी कोर्स की कक्षाएं 27 जुलाई से शुरू होकर 12 अक्तूबर तक चलेंगी। इसमें आर्कियोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, इतिहास, ह्यूमैनिटीज और सामाजिक विज्ञान, नेट-जेआरएफ, यूपीएससी, यूपीपीएससी अभ्यर्थी आदि इस कोर्स की पढ़ाई कर सकते हैं। कोर्स इंस्ट्रक्टर वसंता कॉलेज के डॉ. राजीव कुमार जायसवाल और इलाहाबाद विवि से डॉ. गार्गी चटर्जी होंगी।