सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cricketer Rinku Singh arrives in Varanasi Priya Saroj duo shares meal together will visit Vishwanath Dham

Cricketer Rinku Singh: प्रिया सरोज के साथ काशी पहुंचे रिंकू सिंह, दोनों ने साथ किया भोजन; जाएंगे विश्वनाथ धाम

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 20 Apr 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Rinku Singh Visited Kashi With Priya Saroj: हाल के समय में रिंकू सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट में तेजी से पहचान बनाई है। ऐसे में उनका वाराणसी दौरा न केवल उनके प्रशंसकों के लिए खास है, बल्कि शहर के खेल प्रेमियों के लिए भी एक यादगार मौका बन गया है।

Cricketer Rinku Singh arrives in Varanasi Priya Saroj duo shares meal together will visit Vishwanath Dham
एयरपोर्ट से बाहर निकलते बल्लेबाज रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए बल्लेबाज रिंकू सिंह सोमवार देर शाम इंडिगो के विमान से बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर स्थानीय समर्थकों की भीड़ जुट गई और जोरदार स्वागत किया गया। प्रशंसकों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ अपने प्रिय खिलाड़ी का अभिनंदन किया।

Trending Videos


एयरपोर्ट पर मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज भी मौजूद रहीं। उन्होंने रिंकू सिंह का स्वागत कर उनका हालचाल जाना। सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट से निकलने के बाद रिंकू सिंह सीधे अपने ससुराल करखियाव स्थित सांसद प्रिया सरोज के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया और भोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी प्रवास के दौरान रिंकू सिंह का धार्मिक कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। जानकारी के मुताबिक, वह सोमवार रात में ही बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे। इसके बाद वह शहर के एक प्रमुख होटल में रात्रि विश्राम करेंगे।

मंगलवार को उनका अयोध्या जाने का कार्यक्रम तय है। संभावना है कि वह दोपहर बाद अयोध्या के लिए रवाना होंगे, जहां वह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। इस पूरे कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है।

रिंकू सिंह के वाराणसी आगमन से क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट से लेकर शहर तक उनके प्रशंसकों में उन्हें करीब से देखने की होड़ लगी रही। युवा क्रिकेटर के इस दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed