{"_id":"6a730799e5c554c52a08cb9f","slug":"cyber-fraud-of-10-14-lakh-under-pretext-of-updating-lapsed-insurance-policy-and-securing-bonus-refund-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: लैप्स बीमा पॉलिसी अपडेट और बोनस-रिफंड दिलाने के नाम पर 10.14 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: लैप्स बीमा पॉलिसी अपडेट और बोनस-रिफंड दिलाने के नाम पर 10.14 लाख की साइबर ठगी
Wed, 05 Aug 2026 03:21 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 05 Aug 2026 03:21 PM IST
सार
Varanasi News: आरोपियों ने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पॉलिसी को दोबारा अपडेट कराने, बोनस दिलाने और रिफंड की रकम वापस कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में लोहता थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी हेमंत मौर्य को लैप्स मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को अपडेट कराने, बोनस दिलाने और रिफंड कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 10.14 लाख की चपत लगा दी। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
बखरिया निवासी हेमंत मौर्य ने तहरीर में बताया कि उनका बचत बैंक खाता हरहुआ के एक्सिस बैंक की वाजिदपुर शाखा में है। उनकी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की एक पॉलिसी लैप्स हो गई थी। इसी बीच अज्ञात लोगों ने मोबाइल फोन से संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताया और पॉलिसी को दोबारा अपडेट कराने, बोनस दिलाने और रिफंड की रकम वापस कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक, जालसाजों ने बातचीत के दौरान उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद पॉलिसी से संबंधित प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर अलग-अलग माध्यमों से रकम जमा कराई गई। पीड़ित को जब तक पूरे मामले की जानकारी होती, तब तक आरोपियों ने 10.14 लाख की ठगी कर ली। साइबर थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन