फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather takes turn in Banaras farmers delighted by heavy rainfall in Varanasi

Varanasi Weather: बनारस में मौसम का बदला मिजाज, झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे

Wed, 05 Aug 2026 02:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 05 Aug 2026 02:44 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली ही, किसानों के चेहरे भी चमक गए। वहीं शहर के निचले हिस्सों में जलभराव भी हुआ। 

विज्ञापन
Weather takes turn in Banaras farmers delighted by heavy rainfall in Varanasi
वाराणसी में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में बारिश की स्थिति में सुधार आया है। मंगलवार की सुबह से मौसम सुहाना बना रहा। दिन चढ़ने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। इस दौरान इस मौसम की सबसे तेज बारिश हुई। झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली ही, किसानों के चेहरे भी चमक गए। वहीं शहर के निचले हिस्सों में जलभराव भी हुआ। उधर, मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए बारिश का पुर्वानुमान जारी किया है। 

विज्ञापन


इससे पहले दो दिनों में 60 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो गई। इससे सीर गोवर्धन, बजरडीहा, जैतपुरा, अंधरापुल, भदऊ चुंगी और महमूरगंज सहित कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक काशी में अब तक 231 मिमी बारिश हुई है। हालांकि काशी में अब तक 407 मिमी बरसात हो जानी चाहिए थी। 
विज्ञापन


यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मानसूनी द्रोणी उत्तरी दिशा में खिसककर अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर में अनूपगढ़, दिल्ली, शाहजहांपुर, छपरा होते हुए नागालैंड की ओर है। यह प्रदेश के दक्षिण-मध्य भाग से निकल रही है। गंगा के मैदानी इलाकों में मानसूनी प्रवाह मजबूत है। आगामी दो से तीन दिनों में प्रदेश में सक्रिय मानसून परिस्थितियों के प्रभाव से भारी बारिश होने की संभावना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed