सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya directed self-help groups to run marriage halls in Varanasi

UP News: काशी में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, स्वयं सहायता समूहों से कराएं जिले के बरात घरों का संचालन

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 06 Mar 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी दौरे पर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस की समीक्षा बैठक में कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के बरात घरों का संचालन स्वयं सहायता समूहों से कराएं। 

Deputy CM Keshav Prasad Maurya directed self-help groups to run marriage halls in Varanasi
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिले में निर्मित बरात घरों का संचालन स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कराएं। ताकि महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने शुक्रवार को सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। 

Trending Videos


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए उचित किराया निर्धारित कर संचालन किया जाए। जिन ग्राम पंचायतों में बरात घर की आवश्यकता है, वहां उपयुक्त स्थलों का चिह्वांकन कर सीएसआर से निर्माण कराने की कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय कार्य मॉडल वर्क और टीम भावना के साथ किए जाएं। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि समूह की दीदी को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को साल में एक लाख से बढ़ाकर तीन लाख तक पहुंचाने का प्रयास किए जाएं। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में जिले 1.48 लाख स्वयं सहायता समूह की दीदियां कार्य कर रही हैं। 

इसे भी पढ़ें; UPSC Result 2025: पूर्वांचल के इन युवाओं ने रचा इतिहास, कठिन परिश्रम और लगन से पाई सफलता; भावुक हुआ परिवार

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष कैंप से पात्र दिव्यांग और विधवा महिलाओं को आवास योजनाओं से आच्छादित किया जाए। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में बजट का पूरा और प्रभावी उपयोग किया जाए। विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि के प्रस्ताव को 45 दिनों में कराने के निर्देश भी दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीणों के आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

काशी आगमन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के काशी आगमन पर शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और जोरदार नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, राकेश त्रिवेदी, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, दिनेश मौर्य तथा प्रोटोकॉल प्रभारी व भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय रहे। एयरपोर्ट परिसर में स्वागत कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed