{"_id":"6a7163a86fd57244ff0783c1","slug":"diesel-tanker-explodes-after-colliding-with-an-electricity-pole-in-azamgarh-three-people-burnt-to-death-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में भीषण हादसा: बिजली के पोल से टकराते ही डीजल टैंकर में विस्फोट, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में भीषण हादसा: बिजली के पोल से टकराते ही डीजल टैंकर में विस्फोट, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत
Tue, 04 Aug 2026 09:29 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:29 AM IST
सार
Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ जिले में भीषण हादसा हुआ। गोरखपुर से डीजल लेकर जा रहा टैंकर बिजली के पोल से टकराया, जिसके बाद ट्रांसफार्मर भी गिर गया। टैंकर में विस्फोट हो गया, जिससे तीन लोगों की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
आग में जलकर तीन लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर से डीजल लेकर बिलरियागंज थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप की ओर जा रहा टैंकर सोमवार को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी-मिर्जापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास हादसे का शिकार हो गया। बिजली के पोल पर लगा ट्रांसफार्मर भी गिर गया। इसके तुरंत बाद तेज धमाके के साथ टैंकर में भीषण आग लग गई।
विज्ञापन
आग इतनी विकराल थी कि आसपास मौजूद लोग चाहकर भी टैंकर के पास नहीं जा सके। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियों को लगाया गया।
विज्ञापन
घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक टैंकर पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों में मेहनगर थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी 26 वर्षीय प्रदीप कुमार भी शामिल है। हादसे के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: सब्जियों की आड़ में गांजा तस्करी, प्रयागराज जा रही 50 किलो की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार
वहीं, दो युवकों की पहचान का प्रयास पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। मृतकों की पहचान और अन्य तथ्यों की पुष्टि के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।