{"_id":"6a7166209b4db7bc7505508d","slug":"cancer-patient-jumps-from-mahamana-madan-mohan-cancer-hospital-roof-surgery-performed-day-earlier-in-varanasi-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कैंसर मरीज ने अस्पताल की छत से कूदकर दी जान, एक दिन पहले हुआ था ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कैंसर मरीज ने अस्पताल की छत से कूदकर दी जान, एक दिन पहले हुआ था ऑपरेशन
Tue, 04 Aug 2026 09:40 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:40 AM IST
सार
Varanasi News: कैंसर अस्पताल में मरीज ने छत से छलांग लगा दी। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मरीज बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन
महामना मदन मोहन कैंसर संस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र स्थित महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में एक कैंसर मरीज ने अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
एक दिन पहले हुआ था ऑपरेशन
मृतक की पहचान 35 वर्षीय रामेश्वर कुमार के रूप में हुई है। वह नंदकिशोर का पुत्र था और बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र के मोहजम्मा गांव का निवासी था। रामेश्वर कुमार पिछले एक महीने से इसी संस्थान में भर्ती होकर कैंसर का इलाज करा रहा था। शनिवार को उसका ऑपरेशन भी हुआ था। सोमवार देर रात करीब 12:50 बजे रामेश्वर अस्पताल के आईपीडी वार्ड नंबर-4 की चौथी मंजिल पर पहुंचा। वहां से उसने नीचे छलांग लगा दी। गिरने की तेज आवाज सुनकर अस्पताल के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; काशी विश्वनाथ मंदिर: जल्द दर्शन कराने के नाम पर चार हजार रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; वापस कराए पैसे
विज्ञापन
पुलिस की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।