वाराणसी चांदी लूटकांड: लंका में मुठभेड़, चार किलो चांदी के साथ दो बदमाश गिरफ्तार; एसओजी प्रभारी को भी लगी गोली
Varanasi News: शहर के चौक चांदी व्यापारी लूटकांड में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस और एसओजी की टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में आरोपी और एसओजी प्रभारी घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के चौक क्षेत्र में आभूषण व्यवसायी से चांदी लूट कांड में शामिल दो आरोपियों को चौक पुलिस और एसओजी ने सोमवार की देर रात लंका के लौतूवीर में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। इस दौरान दोनों आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी। जवाबी फायरिंग में एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह के हाथ में गोली लगी। सभी को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। दोनों आरोपियों के पास से चार किलो चांदी बरामद हुई है।
क्या है पूरा मामला
दशाश्वमेध सहायक पुलिस आयुक्त अतुल अंजान ने बताया की चौक पुलिस और एसओजी टीम को सूचना मिली कि लूट मामले में दो बदमाश लंका थाना क्षेत्र में है। इस आधार पर टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने कार छोड़कर पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी। फायरिंग में एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह के दाहिने हाथ में भी गोली लग गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से लुटी गई चार किलोग्राम चांदी और कुछ नकदी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिला के पिपरिया के रहने वाले हैं।
घायल आरोपी और एसओजी प्रभारी समेत तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई, अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी और शेष बरामदगी की प्रक्रिया जारी है।
16 जुलाई को 27 किलोग्राम चांदी की लूट हुई थी। आरोपियों की पहचान साबिर व माशाल्लाह के रूप में हुई। आरोपी सफेद कलर की बलेनो कार से भाग रहे थे। इसी दौरान पुलिस से मुठभेड़ हो गई। आभूषण व्यवसायी शशि कुमार वर्मा के कर्मचारियों से क्राइम ब्रांच बताकर आरोपियों में लूट को अंजाम दिया था।