सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Driven by rumors of petrol shortage people in Varanasi flocked to pumps to get their tanks filled

UP: पेट्रोल खत्म होने की अफवाह से पंपों पर टैंक फुल कराने उमड़े लोग, उपभोक्ताओं के मन में डर

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 13 Mar 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह से पंपों पर टैंक फुल कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अफवाहों के बीच आम जनमानस के मन में डर बैठ गया है। 

Driven by rumors of petrol shortage people in Varanasi flocked to pumps to get their tanks filled
पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत से जूझ रहे आम जनमानस के बीच अब पेट्रोल की कमी की अफवाह ने आग में घी डालने का काम किया है। बृहस्पतिवार को शहर के लगभग हर छोटे-बड़े पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। अपनी गाड़ियों के टैंक फुल कराने के लिए लोग परेशान रहे। शहर के मध्य और बाहरी इलाकों, जैसे सिगरा, लंका, सुंदरपुर, महमूरगंज, भेलूपुर, पड़ाव, मैदागिन और राजघाट में सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा हो गई। 

Trending Videos


अफवाहों का बाजार इतना गर्म रहा कि लोग जरूरत न होने पर भी ईंधन का स्टॉक करने के लिए हैरान दिखे। उपभोक्ताओं के मन में यह डर बैठ गया है कि गैस सिलिंडर की तरह पेट्रोल की सप्लाई भी आने वाले दिनों में बाधित हो सकती है। इस अफवाह का सीधा असर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक मांग के चलते चिरईगांव और पड़ाव जैसे इलाकों के कुछ पेट्रोल पंपों पर शाम होते-होते पेट्रोल पूरी तरह समाप्त हो गया। तेल खत्म होने की सूचना मिलने पर कई वाहन चालकों को लौटना पड़ा। वहीं, चिरईगांव पेट्रोल पंप के अधिकारियों ने बताया कि सुबह तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। बीएचयू के केमेस्ट्री डिपार्टमेंट कैंपस की कैंटीन में आज केवल चाय मिली। 

शहर के कैटरर्स इस संकट से इतने डरे हुए हैं कि उन्होंने आगामी दो महीनों की लगभग 30 बड़ी बुकिंग्स कैंसिल कर दी हैं। कैटरर शरद श्रीवास्तव ने बताया कि अब कोई भी नई बुकिंग तभी ली जाएगी, जब आयोजनकर्ता स्वयं गैस सिलिंडर का प्रबंध करेंगे। वहीं, कैटरर जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि सिलिंडर बचाने के लिए अब शादियों के मेन्यू में पकवानों की संख्या आधी कर दी गई है। 

एजेंसियों पर ताला और सर्वर की मार 
नदेसर स्थित वाराणसी गैस एजेंसी के बाहर बृहस्पतिवार को उपभोक्ता सुबह से पासबुक लेकर खड़े रहे, लेकिन ऑफिस पर ताला लटका रहा। वहीं, मिर्जामुराद के बेनीपुर गैस एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि 10 दिन पूर्व ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद कोई मेसेज नहीं आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed