UP News: आईआईटी बीएचयू टेक्नेक्स में सेना को सलामी देता रोबोट, फेरारी कार की प्रदर्शनी, सीईओ पहुंचे
Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में डांसिंग रोबोट, फेरारी कार और न्यूरो-हेल्थ डिवाइस के डेमो से टेक्नेक्स के 87वें संस्करण का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। आज से अगले तीन दिनों तक तकनीक और रक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी लगेगी।
विस्तार
आईआईटी बीएचयू टेक्नेक्स 26 में आया ह्यूमैनॉयड रोबोट सेना के जवानों को सलामी तो छात्रों से हाथ मिला रहा है। कभी बच्चों को देख जूडो के करतब तो कभी डांस के मूड में हो जा रहा है। कोयंबतूर की कंपनी ने चीन की कंपनी से इस रोबोट को खरीदा है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि ये एआई से लैस रोबोट है। इसका व्यवसायिक से लेकर घरेलू इस्तेमाल किया जा सकता है।
टेक्नेक्स का शुभारंभ होने के बाद फेरारी के सीईओ बेनेडेट्टो विगना स्वतंत्रता भवन सभागार के मंच पर पहुंचे तो यहां बैठे 1500 छात्र और छात्राओं ने जमकर तालियां बजाई। इस दौरान छात्रों ने उन्हें बाबा विश्वनाथ का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इससे पहले सीईओ बेनेडेट्टो ने अपनी पत्नी के साथ बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया और गंगा में बोट की सवारी की।
फेरारी के सीईओ बेनेडेट्टो विगना ने हिंदी और भोजपुरी में दो बार कहा होगा कईसे नहीं....
मॉडरेटर के एक सवाल के जवाब में फेरारी के सीईओ बेनेडेट्टो विगना नेकहा कि फेरारी कार की स्पीड को लेकर काफी कार्य हुआ और हर बार यही बात दिमाग में आती थी कि होगा कईसे नहीं। हाइब्रिड फेरारी कार को लेकर भी कार्य चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.