सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR Filed Against Suspects Spotted District Hospital Varanasi CMS States—No Outside Interference Tolerated

जिला अस्पताल में संदिग्ध दिखे तो FIR: CMS बोले- बाहरी का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं होगा, टीम करती रहेगी भ्रमण

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 26 Apr 2026 05:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: अस्पताल प्रशासन ने परिसर में सक्रिय अनाधिकृत व्यक्तियों और बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए कड़ा रुख अख्तियार किया है। अब अस्पताल में किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

FIR Filed Against Suspects Spotted District Hospital Varanasi CMS States—No Outside Interference Tolerated
वाराणसी जिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

District Hospital Varanasi: वाराणसी के जिला अस्पताल में संदिग्ध और अनाधिकृत व्यक्तियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. आर.एस. राम ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अस्पताल परिसर में किसी भी बाहरी या संदिग्ध व्यक्ति के पाए जाने पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

Trending Videos


अस्पताल प्रशासन ने परिसर में सक्रिय बिचौलियों और अनाधिकृत हस्तक्षेप पर पूरी तरह अंकुश लगाने का निर्णय लिया है। निर्देश के मुताबिक, अब अस्पताल में किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई कर्मचारी अपनी निर्धारित ड्यूटी किसी बाहरी व्यक्ति से कराते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस ने सभी चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने ओपीडी कक्षों और आईपीडी वार्डों में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को बैठने या हस्तक्षेप करने की अनुमति न दें। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इस कदम से मरीजों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं मिल सकेंगी।

अब होगी सख्त कार्रवाई

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के सुरक्षाकर्मियों और होमगार्ड की विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें प्रतिदिन अस्पताल परिसर का नियमित निरीक्षण करेंगी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी।

आदेश के अनुसार, पहली बार पकड़े जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा जाएगा, लेकिन दोबारा पकड़े जाने पर उन्हें हिरासत में लेकर अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

इसके अलावा, व्यावहारिक प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) ले रहे प्रशिक्षुओं को लेकर भी नियम स्पष्ट किए गए हैं। जिन प्रशिक्षुओं की प्रशिक्षण अवधि समाप्त हो चुकी है, उनसे किसी भी प्रकार का कार्य नहीं लिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि इन कदमों से अस्पताल में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed