सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Following dispute husband married woman killed child and then took her own life by hanging in bhadohi

UP: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने बच्चे को मारा, फिर फंदा लगाकर दे दी जान; बेटे को दवा दिलाने गया था परिवार

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 26 Mar 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhadohi News: विवाहिता के फंदा लगाने की सूचना पाकर गोपीगंज कोतवाली की पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Following dispute husband married woman killed child and then took her own life by hanging in bhadohi
विवाहिता की माैत के बाद बिलखते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय नीलम माली ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, कौलापुर निवासी ओमप्रकाश माली अपनी पत्नी नीलम, तीन वर्षीय पुत्र कान्हा और मां आशा देवी के साथ रहते हैं। परिवार करीब एक सप्ताह पहले ही अपने पुराने मकान को छोड़कर नए बने घर में रहने आया था। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले नीलम और उसके पति के बीच मायके जाने की बात को लेकर विवाद हुआ था, जो गुरुवार को भी जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

घटना वाले दिन पति-पत्नी के बीच कहासुनी के दौरान नीलम ने अपने बेटे कान्हा को किसी बात पर मार दिया, जिससे उसके होंठ में चोट लग गई। बच्चे की हालत देखकर ओमप्रकाश और उनकी मां आशा देवी उसे इलाज के लिए बाहर ले गए। इसी दौरान घर में नीलम अकेली रह गई।

कुछ देर बाद एक व्यक्ति घर पर माला-फूल देने के लिए पहुंचा और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर उसने निर्माणाधीन मकान के बिना प्लास्टर वाले हिस्से में बने छेद से झांककर देखा, तो नीलम का शव फंदे से लटकता हुआ दिखाई दिया। यह देख उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत ओमप्रकाश को सूचना दी।

पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय ने पुलिस बल के साथ बंद दरवाजा खुलवाया और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी प्रभात राय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed