सब्सक्राइब करें

UP: शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़ा लाइनमैन, बिजली सप्लाई चालू होने से गिरा, मौत; लाश अस्पताल में छोड़ भागे साथी

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 26 Mar 2026 06:43 PM IST
सार

Bhadohi News: करंट से लाइनमैन की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। वहीं, परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
Lineman climbs pole after securing power shutdown falls death when supply is restored in bhadohi
परमेंद्र गौतम की फाइल फोटो और पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद

UP News: भदोही कोतवाली के मोढ़ क्षेत्र के चकचंदा गांव में बुधवार की शाम बिजली निगम की लापरवाही से प्राइवेट लाइनमैन की जान चली गई। लालीपुर फीडर से जुड़े चकचंदा गांव में तार टूटने की सूचना पर जोड़ने खंभे पर चढ़ते ही अचानक लाइट चालू कर दी गई। जिससे लाइनमैन खंभे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 



भदोही कोतवाली के मोढ़ चौकी क्षेत्र के लालीपुर गांव निवासी परमेंद्र गौतम (27) करियाव विद्युत उपकेंद्र पर प्राइवेट लाइनमैन का काम करता था। बताया जा रहा है कि करियावं विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े लालीपुर फीडर के चकचंदा गांव में बुधवार की शाम तार टूट गया। जिससे गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। 

Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

Lineman climbs pole after securing power shutdown falls death when supply is restored in bhadohi
युवक की माैत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद प्राइवेट लाइनमैन शटडाउन लिए जाने के बाद गांव में खंभे पर तार जोड़ने के लिए चढ़ा। इस बीच अचानक बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। इससे विद्युत करंट लगते ही परमेन्द्र झटका खाकर खंभे से सीधे नीचे गिर गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lineman climbs pole after securing power shutdown falls death when supply is restored in bhadohi
लाश के पास माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद

उसके साथ मौजूद दो युवक उसे बाइक पर ही लेकर अस्पताल ले जाने लगे। इस बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Lineman climbs pole after securing power shutdown falls death when supply is restored in bhadohi
लाश को कब्जे में लेती पुलिस। - फोटो : संवाद

8.51 मिनट पर लिया था शटडाउन
करियाव उपकेंद्र के बिजली निगम के कर्मचारी पवन ने चकचंदा में तार टूटने की सूचना के बाद 8.51 मिनट पर शटडाउन लिया था। लोगों के अनुसार खंभे पर चढ़ने के पहले भी उसने बिजली निगम के अधिकारियों को नियमानुसार सूचना दी थी। इसके बाद भी करीब नौ बजे लगभग 10 मिनट के बाद ही बिना कन्फर्म किए ही बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। जिससे अचानक उसे झटका लगा और वह गिर गया। उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Lineman climbs pole after securing power shutdown falls death when supply is restored in bhadohi
युवक की माैत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

शव को अस्पताल में ही छोड़कर भागे बिजली कर्मचारी
मृतक युवक की मां अशर्फी देवी का आरोप है कि वह बिजली निगम के कर्मचारी उसके बेटे की मौत होने के बाद अस्पताल में न सिर्फ उसे छोड़कर फरार हो गए, बल्कि उसका मोबाइल भी ले लिए। जिससे किसी को कुछ पता न चल सके। बेटे के मोबाइल पर फोन करने पर जानकारी हुई कि उनके बेटे को करंट मार दिया और वह जीवनधारा अस्पताल में भर्ती है। वहां जाने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। उन्होंने सुरियावां कोतवाली में तहरीर भी दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed