{"_id":"699c7671cfc0481f9004c242","slug":"love-on-instagram-marriage-10-months-ago-teenager-hangs-himself-during-video-call-2026-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो नाबालिगों की नादानी: इंस्टा पर प्यार, फिर शादी; 10 माह बाद किशोर ने लगाई फांसी; किशोरी ने मरते देखा साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नाबालिगों की नादानी: इंस्टा पर प्यार, फिर शादी; 10 माह बाद किशोर ने लगाई फांसी; किशोरी ने मरते देखा साथी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौलापुर
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:07 PM IST
सार
मृतक छात्र घर पर अपने चाचा-चाची के साथ रहता था। उसके माता-पिता और बहन मुंबई रहते हैं। बताया जा रहा है कि हर माह उसके माता-पिता उसके खर्चे के लिए जो पैसे भेजते थे। उसी पैसे को वह हर माह 2500 रुपये किराए के रूप में देता था।
विज्ञापन
1 of 6
दो नाबालिगों ने की शादी, 10 माह बाद लड़के ने दी जान
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही स्थित गोपीगंज कोतवाली के धनापुर दक्षिणी कन्नौजिया बस्ती में रविवार की रात एक हाईस्कूल के 15 वर्षीय छात्र ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। उसने 10 माह पहले ही इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती के बाद वाराणसी की एक छात्रा के साथ शादी की थी। रविवार की रात दोनों की वीडियो कॉलिंग बात हो रही थी। जिसमें कुछ विवाद हुआ। जिसके बाद छात्र साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया।
Trending Videos
2 of 6
दो नाबालिगों ने की शादी, 10 माह बाद लड़के ने दी जान
- फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
धनापुर दक्षिणी कन्नौजिया बस्ती निवासी रमेश कन्नौजिया का 15 वर्षीय पुत्र हाईस्कूल का छात्र था। बताया जा रहा है कि 10 माह पूर्व वाराणसी जनपद के एक गांव निवासी एक किशोरी से इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। दोनों ने परिवार की जानकारी के बिना शादी कर ली थी। इसके बाद किशोरी जंगीगंज के पास बड़गांव स्थित एक मकान में किराए रहती थी। छात्र हर दिन स्कूल के बहाने उससे मिलने जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
किशोरी
- फोटो : अमर उजाला
साड़ी का फंदा बनाकर लगाई फांसी
बताया जा रहा है कि रविवार की रात दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत हुई थी और किसी बात को लेकर युवक नाराज हो गया और रात में ही साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के चाचा अमित कन्नौजिया ने बताया कि रात में लड़के की मां का फोन आया कि बेटा फांसी लगाने की बात कर रहा है। जिसके बाद वे लोग कमरे की तरफ पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो छात्र मृत अवस्था में लटका मिला।
4 of 6
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
किशोरी के आने से सामने आई सच्चाई
छात्र की मौत के बाद परिजनों ने बताया कि उसकी मौत ह्रदयगति रुकने से हुई है। इस बीच किशोरी उसके घर पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। किशोरी के अनुसार उसने 10 माह पहले ही शादी की दी। जिसके बाद वह जंगीगंज में किराए पर रहती थी। छात्र हर दिन सुबह स्कूल के समय आता था और शाम को चला जाता था। दोनों की दोस्ती इंस्ट्राग्राम से हुई थी। किशोरी के अनुसार रविवार की रात छात्र से उससे बातचीत हो रही थी। इस बीच जब वह पानी पीने के लिए उठी और लौटी तो देखा कि वो लटका हुआ था। उसे केवल उसका पैर हिलते हुए दिखाई दिया। जिसके बाद उसने उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। उसने किसी तरह के विवाद से इनकार किया।
विज्ञापन
5 of 6
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
माता-पिता और बहन रहते थे मुंबई
मृतक छात्र घर पर अपने चाचा-चाची के साथ रहता था। उसके माता-पिता और बहन मुंबई रहते हैं। बताया जा रहा है कि हर माह उसके माता-पिता उसके खर्चे के लिए जो पैसे भेजते थे। उसी पैसे को वह हर माह 2500 रुपये किराए के रूप में देता था। बीते 10 माह से वह जंगीगंज में किराए का कमरा लिया था। मकान मालिक के अनुसार दोनों ने अपने आपको को भाई-बहन बताया था। कहा था कि वे वहां रहकर पढ़ाई करने के साथ तैयारी करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।