फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी जोड़े ने देसी तरीके से रचाई शादी, वाराणसी में गंगा किनारे लिए सात फेरे

Fri, 09 Feb 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 09 Feb 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
foreigner couple marriage in varanasi
जर्मन दंपती ने गंगा किनारे रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
सात समंदर पार से आए दूल्हा आसिम ने दुल्हन आन को वरमाला पहनाकर सिंदूर से मांग भरी। हिन्दू रीति रिवाजों को समझा और अग्नि के सात फेरे लेकर एक दूसरे का सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया।  आगे की स्लाइड्स में देखें..
foreigner couple marriage in varanasi
जर्मन दंपती ने गंगा किनारे रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
उन लोगों ने 2002 में पहले जर्मनी में शादी की थी लेकिन भारतीय परंपरा से लगाव होने के कारण 15 साल बाद उन्होंने दोबारा हिंदू रीति रिवाज से शादी करने का फैसला किया। 
foreigner couple marriage in varanasi
german couple - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मीरघाट पर स्थित एक लॉज में इस जर्मन दंपती की शादी के दौरान काफी संख्या में लॉज के लोग मौजूद रहे और रस्म में भागीदारी निभाई। मीरघाट स्थित लॉज में अग्नि कुंड के सामने शहनाईयों और वैदिक मंत्रोच्चार की मंगलध्वनि के बीच शादी आरंभ हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
foreigner couple marriage in varanasi
german couple - फोटो : अमर उजाला
 होटल संचालक विकास मेहरोत्रा ने कन्यादान की रस्म निभाई। होटल व्यवसायी आसिम की यह पहली और आन की दूसरी शादी है। आन को पहली शादी से एक बेटा भी है।  आसिम ने कहा कि उसे भारतीय संस्कृति से बहुत प्रेम है। 

 
विज्ञापन
foreigner couple marriage in varanasi
german couple - फोटो : अमर उजाला
आन ने बताया कि वह दोनों जर्मनी में भारतीय रेस्टोरेंट चलाते हैं जिससे कि किसी को भारतीय भोजन के लिए परेशान न होना पड़े। आज गंगा किनारे विवाह करके यह महसूस हुआ कि हम लोग जीवन भर के लिए एक दूसरे के साथ रहेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed