फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   German Shepherd goes missing from Railway Deputy Chief Engineer bungalow in Varanasi

Varanasi News: रेलवे अफसर का जर्मन शेफर्ड बंगले से कुत्ता लापता, खोजने वाले को मिलेगा इनाम

Wed, 05 Aug 2026 12:34 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 05 Aug 2026 12:34 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर के बंगले से दो साल का जर्मन शेफर्ड कुत्ता लापता हो गया। मामले में अफसर ने सिगरा थाने में गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया। उधर पुलिस का कहना है कि कमांड सेंटर की मदद ले रहे हैं। 

विज्ञापन
German Shepherd goes missing from Railway Deputy Chief Engineer bungalow in Varanasi
दो साल का जर्मन शेफर्ड कुत्ता लीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डिप्टी चीफ इंजीनियर का दो साल का जर्मन शेफर्ड कुत्ता लहरतारा में बंगले से लापता है। डिप्टी चीफ इंजीनियर ने मंगलवार को सिगरा थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। साथ ही कुत्ते की बरामदगी के लिए पोस्टर भी चस्पा कराए। दो साल के लीओ नाम के कुत्ते को ढूंढ़ने वाले को उचित इनाम देने का दावा किया है। 

विज्ञापन


रेल कर्मियों के साथ उन्होंने सिगरा पुलिस से गुहार लगाई है। शंभो माता मंदिर के पास बंगला नंबर 15 में रहने वाले डिप्टी चीफ इंजीनियर पंकज पांडेय ने पुलिस को बताया कि दो अगस्त की रात 11 बजे बंगला से ही लीओ लापता है। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


आशंका है कि किसी ने उसे बंगले के अंदर से अगवा कर लिया। सिटी कमांड सेंटर से भी सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। विद्यापीठ चौकी के पुलिसकर्मियों ने भी कुत्ते के बारे में खोजबीन कराई। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि सिटी कमांड सेंटर के जरिये पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोरी हो रहे पशु
राजातालाब, मिर्जामुराद, रोहनिया, कपसेठी और जंसा क्षेत्र से आए दिन पशुओं के चोरी और लापता होने की घटनाएं होती रही हैं। पूर्व में बकरी, बकरा, गाय, भैंस, मुर्गी चोरी हुई हैं। शहर के अंदर कुत्तों के चोरी होने की सूचनाएं भी गाहे बगाहे आती रहती है। हालांकि, चोरी के संबंध में किसी भी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed