{"_id":"69e1e3bcb83fff438c0d1a71","slug":"gutkha-factory-transport-vehicle-seized-action-taken-against-driver-in-varanasi-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: डीसीपी ने गलत दिशा में मालवाहक को रुकवाया, नाराज चालक ने बीच सड़क बंद कर दिया इंजन, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: डीसीपी ने गलत दिशा में मालवाहक को रुकवाया, नाराज चालक ने बीच सड़क बंद कर दिया इंजन, लगा जाम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: डीसीपी प्रमोद कुमार ने गलत दिशा में जा रहे मालवाहक को रुकवाया और चालक को सही दिशा में चलने को कहा। चालक ने नाराज होकर बीच सड़क पर इंजन बंद कर दिया, जिससे जाम लग गया।
वाराणसी में लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर गोसाईपुर गांव के पास बृहस्पतिवार शाम गलत दिशा में मालवाहक को डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने रुकवाया। सही दिशा में जाने के बजाय मालवाहक को बीच सड़क पर लगाने से जाम लग गया। गुटखा फैक्ट्री के मालवाहक को थाने भेजा गया।
Trending Videos
चोलापुर से शहर की ओर लौट रहे डीसीपी प्रमोद कुमार जब गोसाईपुर गांव के पास पहुंचे तो उनकी नजर गलत दिशा से आ रहे भारी मालवाहक पर पड़ी। यातायात नियमों का उल्लंघन को देख उन्होंने तुरंत वाहन को रुकवाया और चालक को सही दिशा में चलने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ देर बाद नाराज चालक ने वाहन को बीच सड़क पर ही खड़ा कर इंजन बंद कर दिया। इतना ही नहीं, उसने पुलिसकर्मियों के बार-बार कहने के बावजूद वाहन हटाने से इन्कार कर दिया। यह कहकर नीचे उतर गया कि वाहन का ईंधन खत्म हो गया है। चालक की इस हरकत से कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इसे भी पढ़ें; मां की आखिरी झलक भी नसीब नहीं: फ्लैट में अकेली रहने वाली महिला की हुई मौत, बेटी ने वीडियो कॉल पर देखा शव
डीसीपी ने तत्काल थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया। पुलिसकर्मियों ने पहले वाहन को धक्का लगाकर किनारे करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर ट्रैक्टर की मदद ली गई। काफी प्रयास के बाद मालवाहक को सड़क से हटाकर किनारे किया गया और बाद में उसे थाने भिजवा दिया गया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। मालवाहक थाना क्षेत्र के एक गुटखा फैक्ट्री से जुड़ा है। डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

कमेंट
कमेंट X