फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hotels costlier in Goa Agra air show Dev Deepawali Brand Banaras shines room Taj now costs one lakh

त्योहार का तड़का: गोवा-आगरा से भी महंगे होटल, एयर शो, देव दीपावली से चमका ब्रांड बनारस; एक लाख में ताज का कमरा

Sun, 18 Oct 2026 02:38 PM IST
Aman Vishwakarma अभिषेक सेठ, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अभिषेक सेठ, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 18 Oct 2026 02:38 PM IST
सार

एयर शो और देव दीपावली जैसे बड़े आयोजनों से बनारस की पहचान देश-दुनिया में मजबूत हुई है। पर्यटन बढ़ने के साथ शहर के होटलों का किराया भी गोवा और आगरा जैसे पर्यटन स्थलों से महंगा हो गया है। पर्यटकों की बढ़ती आमद से होटल, परिवहन और स्थानीय कारोबार को फायदा मिल रहा है। बनारस अब धार्मिक पर्यटन के साथ बड़े आयोजनों के लिए भी चर्चा में है।

विज्ञापन
hotels costlier in Goa Agra air show Dev Deepawali Brand Banaras shines room Taj now costs one lakh
वाराणसी में बढ़ा होटलों का किराया। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

काशी में 22, 24 और 25 अक्तूबर को एयर शो में 30 लाख की भारी भीड़ जुटाने की तैयारी है। स्थिति यह है कि एयर शो और देव दिवाली के मद्देनजर काशी के होटलों के टैरिफ ने देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे गोवा और आगरा को भी पीछे छोड़ दिया है। 70 प्रतिशत होटलों में 70 फीसदी कमरे बुक हो चुके हैं।

विज्ञापन


आगरा और गोवा से तुलना करें तो काशी के होटलों के रेट काफी महंगे नजर आ रहे हैं। आगरा में ताजमहल से महज 2.5 से 3 किलोमीटर के दायरे में होटलों में 12 से 15 हजार रुपये प्रति दिन-रात के हिसाब से कमरे आसानी से मिल रहे हैं, वहीं बनारस में गंगा घाट से  पांच किलोमीटर दूर नदेसर के होटल ताज के कमरे का किराया एक दिन का 1.03 लाख रुपये तक पहुंच चुका है। 

विज्ञापन
Trending Videos

बुकिंग चालू है

काशी विश्वनाथ मंदिर और प्रमुख गंगा घाटों के पास होटलों, गेस्ट हाउसों और होम-स्टे संचालकों ने रेट में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। दशाश्वमेध और मंदिर परिक्षेत्र के आसपास कमरों का एक दिन का किराया 55 से 60 हजार रुपये तक है। रामघाट पर होटल अवंतिका का एक दिन का किराया 85 हजार रुपये है। बृजरामा पैलेस के कमरे का एक दिन का किराया 60 से 72 हजार है। एयर शो को देख होटलों और होम स्टे संचालकों ने भी किराए डेढ़ गुने तक हैं। 

आगरा में 35 हजार तो बनारस में 1.25 लाख रुपये कमरे का रेट : गोदौलिया और दशाश्वमेध घाट से पांच किलोमीटर दूर भेलूपुर और दुर्गाकुंड जैसे इलाकों में भी पर्यटकों को एक कमरे के लिए 65 हजार से 1.25 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। इसकी तुलना में 24 नवंबर की तारीख पर आगरा में ताजमहल के पास प्रीमियम कमरों का किराया 25 से 35 हजार रुपये के आसपास है। 

काशी में इस बार देव दिवाली से पहले पर्यटन की दिवाली मनाई जाएगी। सेना के जो भी अधिकारी, पर्यटक आएंगे वह एयर शो के बाद बनारस भी घूमेंगे। इससे पर्यटन को मजबूती मिलेगी। एयर शो में देश भर से अतिथियों के जुटने की संभावनाएं हैं। - राहुल मेहता, अध्यक्ष, टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन।

विज्ञापन

देव दीपावली पर 1.30 लाख में मिल रहे कमरे
24 नवंबर को देव दीपावली के लिए शहर में कमरे मिलना नामुमकिन सा हो गया है। देव दिवाली अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांड बनारस के रूप में स्थापित हो चुकी है। ऑनलाइन ट्रैवल और होटल बुकिंग के आंकड़ों के मुताबिक, गोदौलिया, जंगमबाड़ी, बंगाली टोला, लंका और अस्सी क्षेत्र में एक कमरे का किराया 1.30 लाख रुपये से लेकर 1.60 लाख रुपये तक पहुंच गया है। बंगाली टोला में अमृतारा सूर्योदय हवेली के कमरे का एक दिन का किराया 1.40 लाख रुपये दर्ज है। बीएचयू से पांच किमी की दूरी पर स्टेविस्टा का किराया 1.36 लाख रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed