सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Husband strangled his wife to death married for love two years ago in chandauli

UP Crime: पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, दो साल पहले किया था प्रेम विवाह; परिवार वालों से रहते थे अलग

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 17 Feb 2026 12:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके से आरोपी पति भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

Husband strangled his wife to death married for love two years ago in chandauli
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंदौली जिले के चकिया कोतवाली के भीषमपुर गांव में सोमवार की रात 22 वर्षीय विवाहिता की पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। पति- पत्नी परिवार से अलग घर में रहते थे। दोनों ने दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद आरोपी पति मौके से भाग गया। सुबह मृतका के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोप है की घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। 

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
कोतवाली पुलिस के अनुसार भीषमपुर गांव निवासी सुमेर मौर्य के पुत्र सनी कुमार मौर्य (24) और गांव के ही निवासी दशमी राम गौड़ की पुत्री बबली गौड़ (22) लगभग दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किए थे। विवाह के बाद दंपती परिवार से अलग गांव में ही रह रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से दोनों के बीच आपसी विवाद और तनाव की स्थिति थी। सोमवार की देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बबली के परिजनों का आरोप है कि सनी कुमार मौर्य ने बबली का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 

इसे भी पढ़ें; UP News: जौनपुर दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, जिला जज के ई-मेल पर आया मैसेज

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बबली को जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई और घटना की जांच शुरू कर दी।  

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed