सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   I-League 2: Last year's quarter-finalists, Inter Kashi, will be aiming to win the trophy.

Sports: आईलीग 2...ट्राॅफी जीतने उतरेगी पिछले साल क्वाॅर्टर फाइनल खेलने वाली इंटर काशी की टीम, पढ़ें अन्य खबरें

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में इंडिया लीग फुटबाॅल के साथ ही कई खेलों के आयोजन हो रहे हैं। खिलाड़ी खेलों में हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है।

I-League 2: Last year's quarter-finalists, Inter Kashi, will be aiming to win the trophy.
बरेका मैदान में अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय फुटबॉल संघ की ओर से इंडिया लीग फुटबॉल के लगातार दूसरे सीजन में इंटर काशी की टीम खेलेगी। इंटर काशी के मैनेजर विकास नेगी ने बताया कि अंडर-16 का उद्घाटन मैच छत्तीसगढ़ की आरकेएम और इंटर काशी के बीच होगा।

Trending Videos


पहले सीजन में वाराणसी की टीम क्वार्टर फाइनल में हार गई थी। इस बार वाराणसी की टीम लीग की ट्रॉफी हासिल करने के लिए मैदान पर उतरेगी। प्रतियोगिता में खेलने के लिए छत्तीसगढ़ की टीम बृहस्पतिवार दोपहर वाराणसी पहुंच गई। दोनों टीम अपने उद्घाटन मुकाबले में जीत के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरेंगी। इंटर काशी टीम के खिलाड़ियों ने शाम को बरेका मैदान पर अभ्यास किया। विकास नेगी ने बताया कि आईलीग का यह दूसरा सीजन का उद्घाटन मैच वाराणसी में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में फुटबॉल नर्सरी के दो खिलाड़ी : इंटर काशी टीम में वाराणसी के दो खिलाड़ी खेलेंगे। फुटबॉल कोच भैरव दत्त ने बताया कि लीग का पहला मैच अंडर-16 शुक्रवार को एक बजे से पहला मैच होगा। दूसरे सीजन में कुल चार मैच होंगे। अंडर-18 का मैच 8 मार्च को होगा। इंटर काशी में वाराणसी के फॉर्वर्ड सत्यम केशरी, मिडफील्डर अंश केसरी बनारस के बरेका और शिवपुर के रहने वाले हैं।

अंडर-18 की टीम भी कर रही अभ्यास 
आईलीग में अंडर-18 टीम का मुकाबला आठ मार्च को बरेका इंटर कॉलेज पर सुबह 10 बजे से होगा। इसमें खेलने के लिए इंटर काशी की टीम चौबेपुर में अभ्यास कर रही है। वाराणसी में यह अंडर-18 का पहला और सभी वर्गों में तीसरा मैच होगा।

I-League 2: Last year's quarter-finalists, Inter Kashi, will be aiming to win the trophy.
हर्डल पार करने का अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

खिलाड़ियों ने हर्डल पार करने का किया अभ्यास
एथलेटिक्स की आगामी प्रतियोगिता को देखते हुए खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। बृहस्पवितार को एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने सिगरा स्टेडियम में अभ्यास किया। यहां खिलाड़ियों ने हर्डल बार को पार करने और लेग स्ट्रेंथनिंग का अभ्यास किया। एथलेटिक्स कोच चंद्रभान यादव ने बताया कि बंगलूरू में 14 से जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता होनी है। इसके अलावा अलग-अलग वर्ग अन्य प्रादेशिक और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यहां के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बताया कि अभ्यास में उतरने से पहले खिलाड़ी वार्मअप करते हैं। इसमें ट्रैक के दो चक्कर लगाने के अलावा100 मीटर स्प्रींट लगवाई जाती है। खिलाड़ी इस दाैरान अलग अलग भार के थ्रो सत्र में शामिल हुए।

पूर्वोत्तर में मनेगा कुश्ती का उत्सव
नगालैंड कुश्ती एसोसिएशन (एनडब्ल्यूए) की ओर से दो दिवसीय कुश्ती उत्सव मनाया जाएगा। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूर्वोत्तर के सभी सात राज्य के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि वाराणसी में अप्रैल 2025 में आयोजित फेडरेशन कप में पूर्वोत्तर के 24 सदस्यीय प्रतिनिधि शामिल हुए थे। कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए देश के विभिन्न राज्यों में आयोजन होगा। 

शतरंज के लिए आज पंजीकरण का अंतिम दिन
पांच दिवसीय शतरंज चैंपियनशिप कैंटोनमेंट में खेली जाएगी। आर्मी पब्लिक स्कूल 39 जीटीसी की ओर से होने वाली चैंपियनशिप के लिए 250 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करा लिया है। एसोसिएशन सचिव विजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए खिलाड़ी छह मार्च तक पंजीकरण करा सकेंगे। यह जिलास्तरीय चैंपियनशिप बालक-बालिका वर्ग में 7 से 11 मार्च तक खेली जाएगी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट शतरंज के अंतरराष्ट्रीय नियमानुसार स्विस पद्धति से होगा। इसमें अलग- अलग आयुवर्ग प्रथम दो चयनित खिलाड़ी और प्रादेशिक प्रतियोगिता के अंडर-15 और अंडर-19 के प्रथम चार खिलाड़ी सीतापुर में खेलेंगे। 

भारतीय टीम की जीत के लिए की प्रार्थना
नमामि गंगे टीम ने बृहस्पतिवार सुबह ललिता घाट पर टी- 20 विश्वकप क्रिकेट में भारतीय टीम की जीत के लिए गंगा आरती की। सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड की टीम से होना है। गंगा प्रेमी टी-20 विश्व कप में जीत की कामना की। इस मौके पर क्रिकेट प्रेमियों ने भारत माता की जय, चक दे इंडिया के नारों से ललिता घाट गूंज उठा। मौके पर राजेश शुक्ला, मनीष शर्मा, निशि गर्ग, उत्कर्ष केसरी रहे। 

रवि के निर्णायक गोल से गंगापुर की टीम जीती
गंगापुर इंटर कॉलेज मैदान पर बृहस्पतिवार को जिलास्तरीय हाॅकी का उद्घाटन मैच गंगापुर एकेडमी और डीह डेंजरस के बीच खेला गया। कुणाल राजभर के गोल से पहले क्वार्टर में बढ़त लेने वाली डीह डेंजरस की टीम अंत तक अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी। गंगापुर की टीम ने अर्पित सिंह और रवि पाल के निर्णायक गोल से यह मैच 2-1 से जीत लिया।  

टॉस जीतकर गंगापुर एकेडमी की टीम ने पहले बॉल हिट की। मैच शुरू होते ही दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर हमला शुरू कर दिया। पहले क्वार्टर में डीह डेंजरस के कुणाल राजभर ने गोल कर स्कोर 1-0 कर टीम को बढ़त दिला दी। 

गंगापुर की टीम ने दो फार्वर्ड और तीन मिडफील्डर के सहयोग से डीह डेंजरस के गोलपोस्ट पर हमला किया। टीम को सफलता तीसरे क्वार्टर में मिली। गंगापुर एकेडमी के अर्पित सिंह ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया। मैच का निर्णायक गोल चौथे क्वार्टर के 17वें मिनट में रवि पाल ने किया और गंगापुर एकेडमी को 2-1 से जीत दिला दी। 

I-League 2: Last year's quarter-finalists, Inter Kashi, will be aiming to win the trophy.
द क्रिकेट बॉय क्लब की विजेता टीम। - फोटो : संवाद

द क्रिकेट बाॅय क्लब की टीम लगातार दूसरे साल खेलेगी फाइनल मुकाबला
तेज गेंदबाज तेजस जिंदल और आयुष यादव की घातक गेंदबाजी की मदद से द क्रिकेट बाॅय क्लब की टीम ने एवी स्पोर्ट्स क्लब की टीम को 106 रनों से हरा दिया। दोनों ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम को लगातार दूसरे साल फाइनल में प्रवेश दिलाया। 

द क्रिकेट बॉय टीम के तीसरे क्रम के बल्लेबाज शुभराज ने 40 और जीशान हाशमी ने 61 रन रन बनाए। एबी स्पोर्ट्स क्लब को 246 रन का लक्ष्य दिया। सगीर अहमद मेमोरियल अंडर-16 जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता भगतुआ अमौली मैदान पर खेली गई। इसके सेमीफाइनल में द क्रिकेट बाॅय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 245 रन बनाए। गेंदबाजी में एवी स्पोर्ट्स के तन्मय श्रीवास्तव ने 7 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एवी स्पोर्ट्स क्लब की टीम 31 ओवर और गेंद पर 139 रन बनाकर सिमट गई। टीम के शिवांश यादव ने 37 रन बनाए। मैन आफ द मैच 61 रन बनाने वाले  जीशान हाशमी बने। फाइनल मुकाबला 9 मार्च को होगा। मौके पर रंजीत सिंह, जमाल अख्तर मौजूद रहे। 

I-League 2: Last year's quarter-finalists, Inter Kashi, will be aiming to win the trophy.
परमानंदपुर में हैंडबाॅल का अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

खेल मेले की 8 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे 500 खिलाड़ी
खेल मेले का दूसरा संस्करण 23 से 30 मार्च तक परमानंदपुर के मिनी स्टेडियम में होगा। इस सात दिवसीय प्रतियोगिता में आठ स्पर्धाओं में बालक-बालिका वर्ग में 500 खिलाड़ी अपनी काबिलियत दिखाएंगे। सर्वाधिक खिलाड़ी हैंडबॉल और एथलेटिक्स में हिस्सा लेंगे। निशुल्क प्रतियोगिता के प्रथम छह खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

आयोजन सचिव डॉ. आशा सिंह ने बताया कि खेल मेले के आयोजन से ग्रामीण और अर्द्ध शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इससे युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। पंजीकरण का दूसरा चरण 18 मार्च से शुरू होगा।

हैंडबॉल खिलाड़ियों ने किया अभ्यास: खेल मेले में पिछले साल ट्रॉफी जीतने वाली विकास क्लब की हैंडबॉल टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को टीम के खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेला। इसमें खिलाड़ियों ने अलग-अलग एंगल से गोल करने और खिलाड़ियों को पास देने का अभ्यास किया। कोच ने बताया फिलहाल सब जूनियर की टीम अभ्यास कर रही है। बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद सीनियर और जूनियर वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। 

इन खेलों में होंगे मुकाबले: हैंडबॉल, रग्बी, टेबल टेनिस, जूडो, हॉकी, रस्सी कूद, एथलेटिक्स और कैरम की स्पर्धाएं होंगी। खेलों को बढ़ावा देने के लिए पिछले दो वर्षों से प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। इसमें अच्छे खिलाड़ियों को चिह्नित कर व प्रशिक्षण देकर उन्हें स्पेशलाइज्ड खेलों में उतारा जाता है। -डॉ. एके सिंह, उपाध्यक्ष, यूपी हैंडबॉल संघ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed