फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU student molestation case Hearing and date set for 17th august for Gyanvapi review petition in varanasi

कोर्ट की खबरें: आईआईटी छात्रा से दुष्कर्म मामले में सुनवाई आज, ज्ञानवापी के रिव्यू याचिका पर 17 को पड़ी तारीख

Thu, 06 Aug 2026 11:05 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 06 Aug 2026 11:05 AM IST
सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बृहस्पतिवार यानी आज सुनवाई होगी। मले में अभियोजन पक्ष की अंतिम गवाही का दौर चल रहा है। उधर, ज्ञानवापी परिसर से जुड़े वर्ष 1991 के मूल वाद के स्थानांतरण संबंधी पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तारीख तय की गई।

विज्ञापन
IIT BHU student molestation case Hearing and date set for 17th august for Gyanvapi review petition in varanasi
Court room - फोटो : Freepik

विस्तार

बीएचयू आईआईटी की छात्रा से वर्ष 2023 में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। इससे पहले सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने वाले सिटी कमांड सेंटर के सिपाही अनिल कुमार प्रजापति से बचाव पक्ष ने जिरह पूरी की। अदालत ने अगली सुनवाई 6 अगस्त तय करते हुए भारती एयरटेल के नोडल अधिकारी कौशलेन्द्र त्रिपाठी को गवाही के लिए तलब किया है। मामले में अभियोजन पक्ष की अंतिम गवाही का दौर चल रहा है। आरोपी कुणाल पांडेय, आनंद चौहान उर्फ अभिषेक और सक्षम पटेल के खिलाफ मुकदमा विचाराधीन है।  

विज्ञापन


ज्ञानवापी : रिव्यू याचिका पर हुई सुनवाई
जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत में ज्ञानवापी परिसर से जुड़े वर्ष 1991 के मूल वाद के स्थानांतरण संबंधी पुनर्विचार (रिव्यू) याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान संबंधित पक्षों ने अपने-अपने पक्ष न्यायालय के समक्ष रखे। प्रकरण के अनुसार, वर्ष 1991 में पंडित स्वर्गीय सोमनाथ व्यास, पंडित स्वर्गीय रामरंग शर्मा और पंडित स्वर्गीय हरिहर पांडेय ने ज्ञानवापी मामले में मूल वाद दायर किया था, जो वर्तमान में अवर न्यायालय में लंबित है।
विज्ञापन


वाद में पक्षकार अनुष्का तिवारी ने प्रार्थना पत्र दाखिल कर मांग की है कि वर्ष 1991 के इस मूल वाद को ज्ञानवापी से जुड़े अन्य लंबित मामलों के साथ समेकित करते हुए इसे मुख्य वाद घोषित किया जाए। इस संबंध में पूर्व में दाखिल स्थानांतरण प्रार्थना पत्र खारिज हो चुका था, जिसके विरुद्ध पुनर्विचार याचिका प्रस्तुत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान प्रार्थना पत्र 27-सी पर अंजुमन इंतजामिया कमेटी तथा वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी ने अपनी मौखिक आपत्तियां न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिला जज ने दोनों पक्षों की आपत्तियों को रिकॉर्ड पर लेते हुए आवेदिका अनुष्का तिवारी के प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए अगली सुनवाई की तिथि 17 अगस्त निर्धारित की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed