फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varanasi Rain: चार घंटे में 51 मिमी बारिश, जाम से 30 मिनट का सफर सवा घंटे में हुआ पूरा; एक फीट भरा पानी

Thu, 06 Aug 2026 10:29 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 06 Aug 2026 10:29 AM IST
सार

Varanasi News: काशी में बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर करीब तीन बजे तक 51 मिलीमीटर बारिश हुई, जो प्रदेश में सर्वाधिक रही। बारिश से शहर में कहीं एक फीट पानी भरा तो कहीं बिजली के खंभे पर पेड़ गिरा। 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। 

विज्ञापन
Rain in Varanasi 51 mm of rainfall in four hours traffic jams and Power supply remained disrupted
वाराणसी में बारिश के बाद जलभराव के बीच निकलतीं बीएचयू की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

काशी में जून और जुलाई, यानी बीते दो महीनों में जितनी बारिश हुई थी, उसका लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ एक ही दिन में दर्ज किया गया। काशी में मानसून के दौरान वर्षा का घाटा 42 प्रतिशत से घटकर 30 प्रतिशत रह गया। बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर करीब तीन बजे तक 51 मिलीमीटर बारिश हुई, जो प्रदेश में सर्वाधिक रही। इसके बाद झांसी में 41 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Rain in Varanasi 51 mm of rainfall in four hours traffic jams and Power supply remained disrupted
वाराणसी में बारिश के बीच ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

बारिश के कारण शहर की सड़कों और कॉलोनियों में जलभराव हो गया। गलियों में कीचड़ भर गया, जबकि धान की फसल के लिए यह बारिश लाभदायक साबित हुई और खेतों में पर्याप्त पानी भर गया। रोहनिया में बिजली के तार पर पेड़ गिर गया। 

इसे भी पढ़ें; रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: नई दिल्ली–सुपौल के बीच आज से रोज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वाराणसी में भी ठहराव

Rain in Varanasi 51 mm of rainfall in four hours traffic jams and Power supply remained disrupted
वाराणसी में बारिश के बाद जलभराव के बीच निकलतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
महमूरगंज, जैतपुरा के आजाद पार्क, चांदपुर, बीएचयू, लंका और सामनेघाट क्षेत्रों में करीब एक फीट तक पानी भर गया। वहीं डीआरएम कार्यालय, कैंट रेलवे स्टेशन, बरेका, रथयात्रा, कमच्छा, अंधरापुल और लक्सा क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति रही। हालांकि, गोदौलिया और गिरजाघर की सड़कों पर पानी नहीं जमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rain in Varanasi 51 mm of rainfall in four hours traffic jams and Power supply remained disrupted
वाराणसी में बारिश के बाद जलभराव के बीच निकलतीं गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा पारा
बुधवार को सुबह 10 बजे तक तेज धूप रही। इसके बाद अचानक 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने लगी। करीब आधे घंटे में घने बादल छा गए और मौसम सुहाना हो गया। लगभग पौने 11 बजे तेज बारिश शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे बाद बारिश की तीव्रता कम हुई, लेकिन बूंदाबांदी जारी रही। बारिश के चलते अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के बराबर था। पूरे दिन और देर रात तक मौसम में बारिश जैसे हालात बने रहे।
विज्ञापन
Rain in Varanasi 51 mm of rainfall in four hours traffic jams and Power supply remained disrupted
वाराणसी में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर-गया से होकर गुजर रही है मानसून की द्रोणी
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति में है। यह राजस्थान के श्रीगंगानगर, हरियाणा के रोहतक, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और सुल्तानपुर, बिहार के गया तथा पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा होते हुए मिजोरम की ओर गुजर रही है। चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव और गंगा के मैदानी क्षेत्रों में मजबूत मानसूनी प्रवाह के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed