सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian knowledge tradition is the basis of our cultural soul: Vice Chancellor

भारतीय ज्ञान परंपरा हमारी सांस्कृतिक आत्मा का आधार: कुलपति

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Indian knowledge tradition is the basis of our cultural soul: Vice Chancellor
विज्ञापन
भारतीय ज्ञान परंपरा हमारी सांस्कृतिक आत्मा का आधार है। विद्यार्थियों की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़कर वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता स्थापित कर रही है। यह बातें सोमवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि विवि की भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र से संबद्ध मेधावी छात्र अखिलेश कुमार मिश्र, नंदिनी साहू एवं अमन पटेल ने भारतीय ज्ञान परंपरा विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों के प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा रही। भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र के समन्वयक प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, प्रधान गवेषक डॉ. ज्ञानेंद्र सापकोटा, सह-गवेषक डॉ. विजय कुमार शर्मा और अनुसंधान सहायक डॉ. आशीष मणि त्रिपाठी सहित आचार्यों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे सतत मार्गदर्शन और भारतीय परंपराओं के प्रति गहन निष्ठा का परिणाम बताया। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed