{"_id":"69b715cf07280e456e0cb53c","slug":"inspector-recruitment-exam-solver-arrested-caught-through-biometrics-varanasi-news-c-20-vns1056-1322727-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Police SI Exam: दरोगा भर्ती परीक्षा से सॉल्वर गिरफ्तार, बायोमेट्रिक में गड़बड़ी से पकड़ा गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Police SI Exam: दरोगा भर्ती परीक्षा से सॉल्वर गिरफ्तार, बायोमेट्रिक में गड़बड़ी से पकड़ा गया आरोपी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान किसी और की जगह परीक्षा दे रहे सॉल्वर को वाराणसी जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया। बायोमेट्रिक में गड़बड़ी के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया।
Exam
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
दरोगा भर्ती परीक्षा में रविवार की सुबह पहली पाली में लक्सा पुलिस ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज, नई सड़क से सॉल्वर विमलेश कुमार को गिरफ्तार किया। सोनभद्र के झारोकला कटोली निवासी अभ्यर्थी पवन कुमार की जगह पर विमलेश कुमार परीक्षा दे रहा था। बायोमेट्रिक में गड़बड़ी के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। वह फिरोजाबाद गढ़सन के नासिरपुर फतेहपुर का निवासी है। उसके कब्जे से कूटरचित आधार कार्ड, प्रवेश पत्र समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
जल पुलिस प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने लक्सा पुलिस को बताया कि दरोगा सीधी भर्ती परीक्षा के तहत सनातन धर्म इंटर कॉलेज, नई सड़क परीक्षा केंद्र में प्रभारी के रूप में मौजूद था। प्रथम पाली परीक्षा के दौरान पवन कुमार नामक परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने के लिए आया था। पवन के बायोमेट्रिक की कार्यवाही पूरी होने के बाद उसे परीक्षा में बैठाया गया।
इसे भी पढ़ें; UP News: दुष्कर्म की सजा काट रहे आसाराम ने किए काशी विश्वनाथ के वीआईपी दर्शन, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची गाड़ी
Trending Videos

इस दौरान परीक्षा लखनऊ बोर्ड से यूपी पुलिस एसआई सीधी भर्ती परीक्षा नोडल अधिकारी को ई-मेल से जानकारी दी गई कि पवन कुमार नामक व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के नाम से परीक्षा दे रहा है। वाराणसी नोडल अधिकारी से मिली जानकारी के बाद पवन कुमार से पूछताछ की गई।
आधार कार्ड ई-केवाईसी के माध्यम से पता चला कि उसके मूल आधार कार्ड में विमलेश कुमार पाया गया, जबकि परीक्षा के दौरान प्रस्तुत आधार कार्ड व प्रवेश पत्र में पवन कुमार नाम था। आरोपी विमलेश कुमार फर्जी अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा दे रहा था और कूटरचित आधार कार्ड, प्रवेश पत्र व अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहा था। लक्सा थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना के आधार पर परीक्षार्थी समेत अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।