सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International flights in Varanasi will increase new flights will operate to Singapore and Gulf countries

आसान होगा सफर: अगले साल से बढ़ेंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें... सिंगापुर मालदीव, गल्फ देशों के लिए चलेगी नई फ्लाइट

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 18 Jun 2026 10:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट पर अगले साल से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बढ़ेंगी। ऐसे में यहां से सिंगापुर मालदीव, गल्फ देशों के लिए नई फ्लाइट चलेगी। 

International flights in Varanasi will increase new flights will operate to Singapore  and Gulf countries
flight - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। इस एयरपोर्ट से अगले साल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में इजाफा होगा। अगले साल से सिंगापुर, मालदीव, बाली के अलावा कई गल्फ देशों के लिए फ्लाइट मिलेगी। इसके लिए एयरपोर्ट प्राधिकरण ने पत्राचार और अन्य आवश्यक कवायद शुरू कर दी है।



वाराणसी एयरपोर्ट से अभी सिर्फ तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होती हैं। इनमें एक बैंकॉक, एक शारजाह और एक नेपाल के लिए जाती है। इन विमानों से औसतन हर महीने 2 से 2.5 हजार लोग सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट प्राधिकरण की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि वाराणसी एयरपोर्ट पर कुछ घरेलू और कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की मांग आ रही है। अभी विस्तारीकरण किया जा रहा है, इस कारण विमानों की संख्या नहीं बढ़ाई जा सकती। विस्तारीकरण के बाद निश्चित ही संख्या बढ़ाई जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed