पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur police encounter four accused arrested of robbery and smuggling of illegal firearms

जौनपुर में तड़तड़ाईं गोलियां: पुलिस और बदमाशों में भिड़ंत, लूट व अवैध असलहा तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 03:50 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 26 Jun 2026 03:50 PM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के दौरान अवैध असलहा तस्करी और लूट की वारदातों में संलिप्त चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।  

विज्ञापन
Jaunpur police encounter four accused arrested of robbery and smuggling of illegal firearms
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के थाना केराकत, गौराबादशाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम तथा स्वाट/एसओजी और सर्विलांस टीम ने शुक्रवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्करी और लूट की वारदातों में संलिप्त चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान गैंग लीडर शैलेश यादव के पैर में गोली लगी, जबकि उसके तीन अन्य साथियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एएसपी आयुष श्रीवास्तव के अनुसार, मुहर्रम के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि बगथरी नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर केराकत की ओर भाग निकले हैं। सूचना पर मल्लूपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी की गई। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने दोबारा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गैंग लीडर शैलेश यादव घायल हो गया, जबकि शेष तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


आरोपियों ने उगले सच

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करते हैं और बड़ी खेप बेचने जा रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन देशी पिस्टल, 10 तमंचे, कारतूस, दो मोटरसाइकिलें और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शैलेश यादव निवासी पतौरा (थाना केराकत), पीयूष यादव निवासी सरोज बड़ेवर (थाना केराकत), करन यादव निवासी लेबरुआ (थाना चंदवक) तथा एक बाल अपचारी शामिल हैं। घायल शैलेश यादव को उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, शैलेश यादव के विरुद्ध हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, अवैध असलहा, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट समेत जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ जनपदों में 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में थाना केराकत पर बीएनएस एवं शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed