सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   JEE Main Result JRS Dhruvraj Emerges Topper with Rank 389 65 Students Secure Ranks Within Top 30,000

JEE Main Result: जेआरएस के ध्रुवराज 389वीं रैंक के साथ बने टॉपर, 65 शीर्ष 30 हजार की रैंकिंग में; खिले चेहरे

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 22 Apr 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: संस्थान में कोर्स की तैयारी इस ढंग से कराई जाती है कि विद्यार्थियों को बड़ा आधार मिल जाता है और उनके ज्यादा जानने की उत्सुकता जागती है। जेआरएस ट्यूटोरियल्स में जेईई एडवांस्ड की विशेष तैयारी के लिए निशुल्क कक्षाएं चला रहा है। 

JEE Main Result JRS Dhruvraj Emerges Topper with Rank 389 65 Students Secure Ranks Within Top 30,000
जेईई-मेन। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार

जेईई मेन 2026 की परीक्षा में जेआरएस ट्यूटोरियल्स से 100 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने एनआईटी में अपना दाखिला सुनिश्चित कर लिया। जारी रिजल्ट में ध्रुवराज चौबे को सामान्य में 389वीं और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 41वीं रैंक मिली है। इसी के साथ ध्रुवराज सिटी टॉपर भी बने। वहीं, जेआरएस के 65 छात्र शीर्ष 30 हजार रैंकिंग में जगह बनाने में कामयाब रहे। 

Trending Videos


इसके अलावा स्नेहिल सावन को 2186वीं, अर्श अंसारी को 2710वीं, अभिषेक कुमार को 3106वीं, वैभव चौरसिया को 4118वीं, यथार्थ जायसवाल को 4727 और कार्तिकेय अग्रवाल को 4813वीं रैंक हासिल हुई। जेआरएस ट्यूटोरियल्स के निदेशक एके झा ने बताया कि यह अनुभवी शिक्षकों की संस्था है दिखावे की जगह परिणाम में भरोसा रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेईई मेन में सफल ऐसे छात्र जिनको अच्छा संस्थान और मनचाही ब्रांच नहीं मिल रही है या वे अपनी रैंक सुधारना चाहते हैं तो उनके लिए रैंकर सुपर बैच चल रहा है। इन छात्रों को फीस में 10 फीसदी से लेकर 100 फीसदी तक की छूट देकर हॉस्टल में रहने और खाने की मुफ्त सुविधा भी दी जाएगी।

जेईई मेन में कैटजी के आशीष की 1724वीं रैंक, शीर्ष 10 हजार में आए 11 छात्र
जेईई मेन-2026 परीक्षा में महमूरगंज स्थित कैटजी कोचिंग के आशीष जायसवाल ने सामान्य वर्ग में ऑल इंडिया रैंक 1724वीं और ओबीसी कैटेगरी में ऑल इंडिया 314वीं रैंक हासिल की। निदेशक एसके अग्रवाल ने बताया कि हर साल कैटजी के विद्यार्थी बेहतर परिणाम लाते हैं। उपनिदेशक अनुराग मोहंती ने बताया कि सामान्य वर्ग के 11 छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक 10 हजार और 25 छात्रों ने 20 हजार में जगह बनाई। 

ये रहे कैटजी के रैंक होल्डर्स: रैंक प्रांजल मिश्रा-2945, आयुष कुमार-3256, अर्नव सिंह-3318, अक्षत जैन-4521, हृद्देश रॉय-5287, राजीव राज-5544, सार्थक मौर्य-6926, अथर्व सिन्हा-7804, अश्विनी कुमार सिंह-8751, प्रसून सिंह-9406, आशुतोष पाल -10291, अक्षांश-10427, कुशाग्र सिंह-10512, विशाल-10747, कृष्णा वर्मा-11595, ओजस-13554, दीपांशु-14133, दक्ष सिंह-14965, आर्यन सिंह-15433, अकुल कृष्णा-17601, विवेक सिंह-17745, निमेश सिंह-18520, योगेश द्विवेदी-18747, आयुष वर्मा-19571, कीर्ति सिंह-20605, सैयद मो. ताहा-22544, शुक्तिका गुप्ता-24217, यशस्वी श्रीवास्तव-24891, श्रेयश सिंह-25287, आदर्श गुप्ता-25333, यशस्व मिश्रा-25939, अंश यादव-26868, सत्यम वशिष्ठ-28935, लकी वर्मा-30069, कार्तिक-30333, अंशिका सिंह-31188, अविरल श्रीवास्तव-31698।

एल-1 कोचिंग के 18 विद्यार्थियों को मिली बेहतर रैंक
जेईई मेन परीक्षा के रिजल्ट में एल-1 कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। 18 विद्यार्थियों ने अच्छा स्कोर किया। नवनीत, हिमालया, शुभ्रज्योति, अमन, अक्षय, रीशू, दिपेश, सचिन, अभिनय, अनुराग, अनुभव, निर्झर, अर्जुन, कुणाल, अभिनव, शिवम, मयंक, प्रेम अपनी-अपनी कैटेगरी में अच्छी रैंक प्राप्त की। निदेशक इं. बृजेश सिंह ने बताया कि एडवांस्ड की तैयारी के लिए एल वन कोचिंग में फ्री कोचिंग शुरू कर दी गई है। 

जेईई मेन क्वालिफाई कर चुके हैं और एडवांस्ड की तैयारी करना चाह रहे हैं तो हम उन्हें मुफ्त में तैयारी कराएंगे। यह सफलता छात्र और छात्राओं की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के अथक परिश्रम का परिणाम है। अच्छे छात्रों के प्रवेश लेने से या सिर्फ अलग बैच बनाने से कुछ नहीं होता बल्कि इन बच्चों को सही मार्गदर्शन और स्पेशल प्लानिंग देनी होती है। अलग स्टडी, पर्सनल केयर और लेवल वाइज पेपर तैयार करना होता है। डायरेक्टर दीपक जाजू, नागेंद्र सिंह, अरुण तिवारी, कन्हैया, इम्तियाज ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed