{"_id":"600074098ebc3e31c77be362","slug":"kashi-kevadia-superfast-express-will-be-weekly","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक होगी काशी-केवड़िया सुपरफास्ट एक्सप्रेस, इस दिन वाराणसी से होगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक होगी काशी-केवड़िया सुपरफास्ट एक्सप्रेस, इस दिन वाराणसी से होगी रवाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
काशी-केवड़िया ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशी-गुजरात के केवड़िया तक चलने वाली काशी-केवड़िया सुपरफास्ट ट्रेन का प्रारंभिक शेड्यूल तय हो गया है। परिचालन विभाग से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार यह ट्रेन सप्ताह में प्रत्येक गुरुवार की सुबह 5 बजे वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से खुलेगी। अगले दिन शुक्रवार की सुबह 9.15 बजे केवड़िया स्टेशन पहुंचेगी।
Trending Videos
वहीं वापसी में मंगलवार की शाम 6.55 बजे स्टेशन स्टेशन से रवाना होगी और बुधवार की रात 11.10 बजे ट्रेन वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, अमलनेर, नंदुरबार, सूरत, भरूच व बड़ोदरा के रास्ते केवड़िया तक अप-डाउन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन का शेड्यूल आने के बाद से उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारी भी फास्ट हो गए हैं। गुरुवार को उत्तर रेलवे अधिकारियों ने यात्री सुविधाओं से जुड़े पहलुओं को लेकर कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक का जायजा भी लिया। वहीं तैयारियों को परखने को लेकर उच्चाधिकारियों की एक टीम शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन पहुंच रही है।
रेल अधिकारियों के अनुसार सुपरफास्ट कैटेगरी की यह ट्रेन 27.50 घंटे में 1614.1 किलोमीटर का सफर तय करेगी। 20 कोच के रैक में एक प्रथम श्रेणी की वातानुकूलित बोगी, द्वितीय व तृतीय श्रेणी की दो वातानुकूलित बोगियां, आठ शयनयान श्रेणी व चार जनरल श्रेणी की बोगी लगाई जा रही है। ट्रेन में एक पेंट्रीकार और दो पावरयान भी होंगे। सभी कोच एलएचबी होंगे। 17 जनवरी की सुबह 11.20 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।

कमेंट
कमेंट X