{"_id":"600199d48ebc3e33f6108f85","slug":"kashi-kevadia-superfast-train-inaugural-run-on-january-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी-केवड़िया का इनॉगरल रन 17 जनवरी को, इतने बजे गुजरेगी यह सुपरफास्ट ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी-केवड़िया का इनॉगरल रन 17 जनवरी को, इतने बजे गुजरेगी यह सुपरफास्ट ट्रेन
Fri, 15 Jan 2021 07:05 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 15 Jan 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात और संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीच नई ट्रेन 09130 काशी-केवड़िया सुपरफास्ट का इनॉगरल रन 17 जनवरी की सुबह 11.20 बजे से तय हुआ है। इस स्पेशल ट्रेन को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली बटन दबाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन से काशी से केवड़िया तक 1614.11 किमी का सफर 27 घंटे 45 मिनट में पूरा होगा।
विज्ञापन
ट्रेन की औसत स्पीड 58.17 किमी प्रति घंटे रखी गई है। हालांकि रेल अधिकारियों के अनुसार सेक्शन अनुसार ट्रेन की चाल बढ़ती और घटती रहेगी। वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से सुबह 11.20 बजे यह ट्रेन खुलेगी और प्रयागराज के छिवकी स्टेशन पर 1.59 बजे, मानिकपुर स्टेशन से पास होते हुए शाम 5.27 बजे सतना स्टेशन, कटनी में 6.47 बजे, जबलपुर स्टेशन पर 8.27 बजे, इटारसी में रात 12.37 बजे, खंडवा स्टेशन पर दूसरे दिन भोर में 3.22 बजे, भुसावल में सुबह 5.47 बजे, सूरत स्टेशन पर दिन में 11.12 बजे, वड़ोदरा स्टेशन पर दोपहर 1.22 बजे, दभोई स्टेशन पर अपराह्न 2.12 बजे पहुंचेगी। केवड़िया से पहले दभोई स्टेशन पर ही आपरेटिंग हाल्ट होगा। ट्रेन के शुभारंभ की तैयारियों को परखने के लिए उत्तर रेलवे के डीआरएम संजय त्रिपाठी विभागीय अधिकारियों के साथ कैंट स्टेशन पहुंचे हैं। रैक निरीक्षण समेत अन्य तैयारियों के बाबत एडीआरएम रवि प्रकाश चतुर्वेदी व स्टेशन निदेशक आनंद मोहन के साथ बैठक कर रहे हैं।
विज्ञापन