सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Meritorious students from all boards across both felicitated at Bhavishya Jyoti Award Ceremony in varanasi

मेधावियों को किया गया सम्मानित: एआई से ज्यादा भावनात्मक ज्ञान जरूरी, इसमें ही इंसानों को जोड़े रखने की क्षमता

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 24 Jun 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। 

Meritorious students from all boards across both felicitated at Bhavishya Jyoti Award Ceremony in varanasi
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026 में मंगलवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित किया गया। मंच से सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे गर्व से चमक उठे। वक्ताओं ने कहा, एआई से ज्यादा भावनात्मक ज्ञान जरूरी है क्योंकि इसमें ही इंसान को इंसान से जोड़े रखने की क्षमता है। 



कमिश्नरी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने मेधावियों से कहा कि बोर्ड की सफलता पहला पड़ाव है। इसे नए लक्ष्य की शुरुआत समझ कर आगे बढ़ें। आपका मस्तिष्क ही इस देश को आगे बढ़ाएगा। आप आगे बढ़ेंगे तो देश भी आगे बढ़ेगा। अपने लक्ष्य को निर्धारित रखें और उसी दिशा में मेहनत करते हुए पढ़ाई करें, सफलता निश्चित मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Meritorious students from all boards across both felicitated at Bhavishya Jyoti Award Ceremony in varanasi
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026 में शामिल अतिथि - फोटो : अमर उजाला
संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने भीतर छिपे हुनर को पहचानना चाहिए और उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। सफलता उन्हीं को मिलती है जो अपने लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा जुटे रहते हैं। हमेशा लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहें। इसमें कोई विकल्प नहीं होना चाहिए। अपनी कमियों को पहचानिए और उस पर काम कीजिए। 

सबसे बड़ी बात कि हमेशा छात्र बने रहिए। इससे हमेशा सीखने की प्रवृत्ति जीवित रहेगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड की सफलता में बच्चों के साथ अभिभावकों और शिक्षकों ने भी मेहनत की है। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के निदेशक (फार्मेसी) डॉ. बृजेश सिंह ने कहा कि आपके दिल में जो हो आप वही करिये। जो विषय पसंद हो उसे ही पढि़ए। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल से दूरी बनाने का आह्वान किया।

Meritorious students from all boards across both felicitated at Bhavishya Jyoti Award Ceremony in varanasi
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026 - फोटो : अमर उजाला
संत अतुलानंद हिंदू महाविद्यालय के संरक्षक राहुल सिंह ने खरगोश और कछुए की कहानी सुनाकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमें खुद को ज्ञान से मजबूत बनाना है। हम बढ़ेंगे तो देश बढ़ेगा। विकसित भारत के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा सभी वक्ताओं ने बच्चों के प्रश्नों के भी जवाब दिए। उदय ऑटो सेल्स के डायरेक्टर उदय राज सिंह ने भी कार्यक्रम की सराहना की। मीडिया थीम रिसर्च सेंटर से एसबी तिवारी और आशिवा मल्टी सॉल्यूशन से धर्मेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने भी अमर उजाला की पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन शुभम तिवारी ने किया।
विज्ञापन

Meritorious students from all boards across both felicitated at Bhavishya Jyoti Award Ceremony in varanasi
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026 - फोटो : अमर उजाला
ये हैं प्रायोजक : कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक कैटजी हैं। पाॅवर्ड बाई संत अतुलानंद महाविद्यालय वाराणसी, नॉलेज पार्टनर एक्सिस कॉलेज कानपुर, डिफेंस एजुकेशन पार्टनर सेंचूरियन डिफेंस एकेडमी लखनऊ, बैंकिंग पार्टनर पंजाब नेशनल बैंक हैं।

ये हैं सह प्रायोजक : सह प्रायोजकों में द स्कॉलर्स होम, अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज, सुधाकर महिला पीजी कॉलेज, उदय ऑटो सेल्स, जीत होम्स ग्रुप, रोमा बिल्डर्स, राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाॅजी और टाटा पावर सोलर रूफ हैं।

Meritorious students from all boards across both felicitated at Bhavishya Jyoti Award Ceremony in varanasi
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026 - फोटो : अमर उजाला
ओलंपियाड के जिला टॉपर भी हुए सम्मानित
समारोह के दौरान अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2025-26 के जिला टॉपर भी सम्मानित किए गए। विभिन्न विद्यालयों के इन होनहार छात्रा-छात्राओं को अतिथियों ने मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

Meritorious students from all boards across both felicitated at Bhavishya Jyoti Award Ceremony in varanasi
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 2026 - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी ने बच्चों को दी अखबार पढ़ने की सलाह
डीसीपी प्रमोद कुमार ने बच्चों को सलाह दी कि आप रोज अखबार पढ़ें। इससे आपका सामान्य ज्ञान भी मजबूत होगा और आप सामाजिक गतिविधियों से जुड़े भी रहेंगे। देश-विदेश में क्या हो रहा है, इकॉनमी, विज्ञान, पर्यावरण आदि में क्या हो रहा है, इसकी जानकारी अखबार के माध्यम से ही आपको मिलती है। आपको कम से कम आधे घंटे समाचार पत्र पढ़ना जरूरी है। समाचार पत्र भी राष्ट्रीय स्तर का होना चाहिए। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की जानकारियां मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed