सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police Reward of ₹50,000 each on 36 criminals from Varanasi Range

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाराणसी रेंज के 36 बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम, पुलिस ने जारी की तीन जिलों की सूची

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 24 Jun 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी रेंज पुलिस ने हत्या, लूट-डकैती और फिरौती में वांछित 36 अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस ने चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर के 36 अपराधियों की सूची जारी की। 

Police Reward of ₹50,000 each on 36 criminals from Varanasi Range
IPS वैभव कृष्ण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हत्या, लूट-डकैती, फिरौती और गैंगस्टर समेत अन्य अपराध में वांछित 36 अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। वाराणसी रेंज के गाजीपुर में 12, चंदौली में 12 और जौनपुर के 12 अपराधियों की सूची जारी कर दी गई है। हत्या, लूट मामले में कुछ अपराधी ढाई दशक से भागे तो कुछ डेढ़ दशक से वांछित हैं। इनमें गाजीपुर का भोला राजभर 29 साल से हत्या के मामले में वांछित है। वहीं, वीरेंद्र राम 27 साल से हत्या के आरोप में भागा हुआ है। चंदौली का सुभाष बियार 24 साल से हत्या और दंगा के मामलों में वांछित है। जौनपुर के विनय कुमार सिंह और कृष्णकांत उर्फ जग्गू 20 साल से हत्या और अपहरण जैसे गंभीर मामलों में फरार है।



डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस सतर्क मित्र चैटबाॅट सेवा पर अपराधियों की सूचनाएं देने की पुलिस ने अपील भी की है। संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक के सीयूजी नंबर और डिजिटल सेवा के तहत चैटबॉट पर सूचनाएं दे सकते हैं। गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। चंदौली से 12 अपराधी वांछित हैं। बजरंगी मुसहर दो साल से गैंगस्टर में भागा हुआ है। सूरज यादव उर्फ शैलेश 12 साल से हत्या, हत्या प्रयास और एससी एसटी के मामलों में वांछित है। संतोष कुमार 14 साल से अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में भागा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनारे बिंद 16 साल से हत्या के मामले में वांछित है। गाजीपुर से भी 12 अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया है। वीरेंद्र राम 27 साल से हत्या के मामले में गिरफ्त से दूर है। भोला राजभर 29 साल से हत्या के आरोप में वांछित है। सोनू मुसहर 12 साल से डकैती के मामले में भागा हुआ है। वीरेंद्र दुबे उर्फ भुट्टन 16 साल से हत्या प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत वांछित है। अशोक यादव उर्फ छोटू 17 साल से लूट और षड्यंत्र के मामलों में भागा हुआ है।

विज्ञापन

जौनपुर के मुछोड़े मामा उर्फ मुछोड़े फूफा समेत 12 भागे हुए हैं
जौनपुर से भी 12 वांछित अपराधियों की सूची जारी की गई है। मुछोड़े मामा उर्फ मुछोड़े फूफा 12 साल से डकैती के मामले में पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। विनय कुमार सिंह 20 साल से हत्या और हत्या प्रयास के आरोप में वांछित है। कृष्णकांत उर्फ जग्गू भी 20 साल से अपहरण के मामले में भागा है। हृदयनारायण मिश्र पांच साल से धोखाधड़ी और कूटरचना के आरोप में वांछित है। राजू उर्फ समीर छह साल से लूट और गैंगस्टर के मामलों में भागा हुआ है।

पशु तस्करी के 51 आरोपियों की गिरफ्तारी, तीन शेष
वाराणसी परिक्षेत्र स्तर से पशु तस्करी के मामलों में वांछित कुल 54 अपराधियों (चंदौली-50 और गाजीपुर-4) पर 50000 का इनाम घोषित किया गया था। 51 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और 3 के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। चंदौली में दो और गाजीपुर में एक आरोपी वांछित है। डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण ने बताया कि पशु तस्करी के आरोपियों में से लगभग 94 प्रतिशत अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा चुकी है।

लंबे समय से विभिन्न अपराध में वांछित 36 आरोपियों के खिलाफ 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। रेंज के सभी जिलों के कप्तान को इनकी गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए है। -वैभव कृष्ण, डीआईजी रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed