सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Husband found hanging in Sonbhadra wife dies under suspicious circumstances in sonbhadra

बेटे के सामने मां-बाप की मौत: ससुराल में युवक का फंदे पर लटकता मिला शव, पत्नी की चारपाई पर पड़ी थी लाश

अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 24 Jun 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Sonbhadra News: रायपुर गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। ससुराल पहुंचे एक युवक का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी भी चारपाई पर मृत मिली। घटना के समय चार साल का मासूम भी कमरे में मौजूद था, लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ है। 

Husband found hanging in Sonbhadra wife dies under suspicious circumstances in sonbhadra
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में मंगलवार रात ससुराल आए विकास (30) का शव फंदे पर लटकता मिला। उसकी पत्नी आरती (27) की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


 
क्या है पूरा मामला
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के गुरौटी गांव निवासी 30 वर्षीय विकास अपनी 27 वर्षीय पत्नी आरती और चार वर्षीय पुत्र के साथ मंगलवार को बाइक से रायपुर स्थित अपनी ससुराल आया था। बुधवार सुबह जब आसपास की महिलाओं ने घर का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेह होने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिससे मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में घर के अंदर देखा गया तो विकास फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि उसकी पत्नी आरती चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी। पत्नी के मुंह और नाक से झाग निकलने की बात भी सामने आई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन

Husband found hanging in Sonbhadra wife dies under suspicious circumstances in sonbhadra
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

इस हाल में मिले दंपती के शव
रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि युवक फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी का शव चारपाई पर मिला। दोनों की मौत हो चुकी है। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। मृतक दंपती के परिजनों को भी जानकारी दी गई। उनके आने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें; राम मंदिर में चढ़ावे में चोरी: विंध्याचल मंदिर में दान में मिले गहनों की आज तक न हुई जांच; इसका कोई हिसाब नहीं

घटना के समय मौजूद था बेटा
बताया गया कि आरती के माता-पिता अपने अन्य बच्चों के साथ बाहर रहते हैं। घटना के समय दंपती का चार वर्षीय पुत्र भी घर में मौजूद था, लेकिन उसकी उम्र कम होने के कारण वह घटना के संबंध में कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed