फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minor accused arrested for molesting six-year-old girl in Bhadohi

Bhadohi News: छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, नाबालिग पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार; पुलिस ने दबोचा

Fri, 17 Jul 2026 06:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 17 Jul 2026 06:02 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। मामले में पुलिस ने पड़ोसी नाबालिग को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन
Minor accused arrested for molesting six-year-old girl in Bhadohi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की शाम को छह साल की मासूम संग दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई। लहुलूहान हालत में बच्ची को राजकीय अस्पताल भदोही में भर्ती किया गया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक पीड़िता और आरोपी नाबालिग एक दूसरे के पड़ोसी हैं। बृहस्पतिवार की शाम बच्ची किशोर के मकान के छत पर खेलने गई थी। वहां अकेला पाकर किशोर ने मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। जब लहूलुहान हालत में बच्ची अपने घर पहुंची, तो उसकी गंभीर स्थिति देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; NEET UG Result 2026: परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी, फंदे से लटककर खुद को किया मौत के हवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों ने पुलिस को सूचना देकर महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में उसे भर्ती कराया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि 16 जुलाई की रात को पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची, साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम की मदद से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है। बच्ची की हालत सामान्य है। आरोपी बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ और सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed