फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   143 schools have not updated student data on the UDISE portal.

Bhadohi News: यू-डायस पोर्टल पर 143 विद्यालयों ने विद्यार्थियों का डेटा अपडेट नहीं किया

Fri, 17 Jul 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
143 schools have not updated student data on the UDISE portal.
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों के प्रोग्रेशन (अगली कक्षा में प्रोन्नति) का कार्य अपेक्षित गति से पूरा नहीं हो सका है। जिले के कुल 332 माध्यमिक विद्यालयों में से 143 विद्यालयों ने अब तक विद्यार्थियों का प्रोग्रेशन अपडेट नहीं किया है।
विज्ञापन

इसके चलते संबंधित विद्यालयों का शैक्षणिक डेटा यू-डायस पोर्टल पर अंतिम रूप नहीं ले सका है। डीआईओएस ने ऐसे विद्यालयों की सूची जारी करते हुए प्रधानाचार्यों को तत्काल लंबित कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यू-डायस पोर्टल पर प्रत्येक छात्र-छात्रा का प्रोग्रेशन अपडेट करना अनिवार्य है। यदि किसी छात्र का प्रोग्रेशन अपडेट नहीं किया जाता है तो उसके शैक्षणिक रिकॉर्ड में त्रुटि हो सकती है और भविष्य में विभिन्न ऑनलाइन प्रक्रियाओं के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों के प्रोग्रेशन की सूची में जिले के विकास खंड बरहनी, चहनिया, चकिया, चंदौली, धनापुर, मुगलसराय नगर क्षेत्र, नौगढ़, नियामताबाद, सकलडीहा तथा शहाबगंज के कई राजकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी माध्यमिक विद्यालयों में प्रोग्रेशन का कार्य अधूरा है।

इसमें बरहनी में 13, चहनियां में 17, चकिया में 20, चंदौली में एक, धानापुर में 29, मुगलसराय नगर में 11, नौगढ़ में 6, नियामताबाद में 24, सकलडीहा में 13 और शहाबगंज में 9 विद्यालय है, जो विद्यार्थियों का डेटा अभी तक अपडेट नहीं किए गए हैं। इसमें कई विद्यालयों में तो सैकड़ों छात्रों का प्रोग्रेशन लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed