{"_id":"6a593b88ecaca05b74042f0b","slug":"sports-a-medium-for-the-holistic-development-of-students-bhadohi-news-c-189-1-chl1002-151530-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम : सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम : सुनील
विज्ञापन
नौगढ़ के जमसोती पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर कैरम खेलती छात्राएं। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमसोती पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान शतरंज, कैरम और फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, इसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
बालक वर्ग में अनूप कुमार, प्रीतम कुमार, अनुज, सत्यप्रकाश, लकुश, शुभम, सोहन, आदित्य तथा अंश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। वहीं बालिका वर्ग में प्रिया कुमारी, पिंकी, अंकिता और अमृता ने शानदार प्रदर्शन कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील शरण उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
विज्ञापन
खेलों से न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ती है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास होता है। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे, सहायक अध्यापक कृपा सिंह मौजूद रहे।