फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Husband murdered dancer wife on suspicion of illicit affair

Bhadohi News: अवैध संबंध के शक में पति ने की थी डांसर पत्नी की हत्या

Fri, 17 Jul 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered dancer wife on suspicion of illicit affair
दुर्गागंज। सुरियावां कोतवाली के वीरमपुर में आर्केस्ट्रा डांसर आरती की हत्या उसके ही पति रत्नेश कुमार निवासी हंडिया, प्रयागराज ने की थी। पुलिस ने मतेथू तिराहे के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर पत्नी की हत्या की थी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए मोबाइल को फ्लाइट मोड में डालने भाग गया। पुलिस की पूछताछ में उसने पत्नी को गैर मर्द से अवैध संबंध के शक में हत्या की बात कबूल की। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि दोनों पति-पत्नी संजय नगर बाजार दशवतपुर में बाबूराम बिंद के मकान में किराये पर रहते थे। आरती और रत्नेश का विवाह करीब पांच वर्ष पहले हुआ था। पीड़िता को अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
विज्ञापन

आरोपी रत्नेश ने बताया कि उसकी पत्नी के अन्य पुरुषों से अवैध संबंधों के शक और घरेलू विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया। 13 जुलाई को उसने मोबाइल चार्जर के केबल से पत्नी की गला दबाकर हत्या की इसके बाद वह स्कॉर्पियो से भाग गया था। उसने रास्ते में मोबाइल तोड़कर हाईवे पर फेंक दिया था। पुलिस ने रत्नेश की निशानदेही पर घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त केबल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed