सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   More than 36% teachers are not checking copies.

Varanasi News: 36 फीसदी से ज्यादा शिक्षक नहीं जांच रहे कॉपी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
More than 36% teachers are not checking copies.
विज्ञापन
यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन औसतन 36 फीसदी शिक्षक नहीं कर रहे हैं। शिक्षक ड्यूटी से लापता हैं। इसके चलते रिजर्व शिक्षकों से मूल्यांकन कराया जा रहा है। गणित, विज्ञान और कंप्यूटर विषय के शिक्षक ज्यादा अनुपस्थित हैं।
Trending Videos

बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन में लगाई गई है उनमें से अधिकतम वित्तविहीन कॉलेजों से हैं। यह शिक्षक कोई न कोई बहाना बना कर प्रतिदिन गैरहाजिर हो जा रहे हैं। इस वजह से समय से परिणाम देने के लिए रिजर्व शिक्षकों से मूल्यांकन कराना पड़ रहा है। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हुई है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कुल 6,21, 668 कॉपियां का मूल्यांकन होना है। इसके लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन के लिए 2874 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

पहले दिन ही नहीं आए थे 655 शिक्षक, सबसे ज्यादा चौथे दिन 2430 अनुपस्थित
मूल्यांकन के पहले दिन कुछ केंद्रों पर कॉपियां ही नहीं पहुंची थीं। पहले दिन ही 655 शिक्षक अनुपस्थित थे। दूसरे दिन यह आंकड़ा 964 पहुंचा। तीसरे दिन भी 723 शिक्षक नहीं आए। सबसे ज्यादा 2430 शिक्षक चौथे दिन अनुपस्थित रहे हैं।


------
वर्जन
मूल्यांकन कार्य प्रभावित न हो इसके लिए रिजर्व शिक्षकों की तैनाती की गई थी। मूल शिक्षकों की गैरहाजिरी में रिजर्व शिक्षकों को लगाकर मूल्यांकन कराया जा रहा है। मूल्यांकन प्रभावित न हो इसके लिए विषयों के शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। - भोलेंद्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed