{"_id":"6a33a15c0cc3cbb9120f684c","slug":"muharram-2026-administration-on-alert-in-varanasi-meeting-for-security-arrangements-at-tazia-sites-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muharram 2026: मुहर्रम पर नई परंपरा नहीं, पारंपरिक मार्गों से ही निकलेंगे ताजिये; हथियारों के प्रदर्शन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muharram 2026: मुहर्रम पर नई परंपरा नहीं, पारंपरिक मार्गों से ही निकलेंगे ताजिये; हथियारों के प्रदर्शन पर रोक
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी में मुहर्रम की तैयारियों तेजी से चल रही हैं। वहीं इसे लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें स्पष्ट किया गया कि मुहर्रम पर नई परंपरा नहीं होगी, पारंपरिक मार्गों से ही ताजिये निकलेंगे।
मुहर्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुहर्रम को शांतिपूर्ण कराने के लिए बुधवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक की। शांति समिति की बैठक में स्पष्ट किया गया कि कोई नई परंपरा शुरू नहीं होगी, ताजिये पारंपरिक मार्गों से ही निकाले जाएंगे और हथियारों के प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। सोशल मीडिया और ड्रोन कैमरों से निगरानी भी की जाएगी। बैठक में धर्मगुरु, इमाम, ताजियेदारों ने हिस्सा लिया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को ताजिया स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि डीजे की आवाज सामान्य रखी जाएगी। ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानक के अनुरूप रखने और जुलूस को पारंपरिक मार्गों से ही निकालने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने नगर निगम, पंचायतीराज, विद्युत, लोक निर्माण, जलापूर्ति और अन्य विभागों को साफ-सफाई, चूने का छिड़काव, पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, खराब हैंडपंप और आरओ प्लांट की मरम्मत और गड्ढों को भरने के निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें; महिला आयोग में पहुंचा जमीनी विवाद: मदद मांगने पर नोटिस, पांच बच्चों की मां बोली- हादसा नहीं, पति की हत्या हुई
सीपी मोहित अग्रवाल ने कहा कि त्योहार गरिमा और परंपरा के अनुरूप ही मनाया जाए। किसी भी फर्जी या भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस और प्रशासन को देने की अपील की गई। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना, एडीएम सिटी पंकज कुमार, डीसीपी गौरव वंशवाल, नीतू कात्यान, एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र मौजूद रहे।
पुरानी परंपराएं ही जारी रहेंगी
मुफ्ती ए शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि नई परंपरा हम शुरू नहीं करेंगे। जो लंबे समय से परंपराएं चली आ रही हैं। उसी आधार पर जुलूस निकाले जाएंगे। पुलिस भी कोई नए आदेश जारी न करें।