सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Layout to be Prepared for Jawaharlal Nehru Commercial Complex Meeting Held at VDA in Varanasi

Varanasi News: जवाहरलाल नेहरू कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का तैयार किया जाएगा नया लेआउट, वीडीए में हुई बैठक

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 26 Mar 2026 09:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: जवाहरलाल नेहरू कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का नया लेआउट तैयार किया जाएगा। इस लेआउट के माध्यम से परिसर में व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के साथ-साथ अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। 

New Layout to be Prepared for Jawaharlal Nehru Commercial Complex Meeting Held at VDA in Varanasi
वाराणसी विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के विकास एवं सुव्यवस्थित पुनर्विकास के संबंध में बुधवार को वीडीए में बैठक हुई। इसमें वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने कॉम्प्लेक्स के वर्तमान ढांचे, व्यापारिक गतिविधियों तथा वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त फीडबैक एवं व्यापारियों के सुझावों के आधार पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का एक नया और व्यवस्थित लेआउट तैयार किया जाए।

Trending Videos


उन्होंने कहा कि इस लेआउट के माध्यम से परिसर में व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के साथ-साथ यातायात, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए विस्तृत डॉक्यूमेंटेशन भी तैयार किया जाएगा, ताकि विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित व्यापारियों के साथ भी विस्तृत वार्ता की गई। व्यापारियों ने परिसर में व्याप्त कुछ समस्याएं, अपने सुझाव एवं अपेक्षाएं प्रस्तुत कीं। उपाध्यक्ष ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

वर्तमान में मौजूद व्यवसायियों को प्राथमिकता देते हुए स्थापित करने की नीति अपनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, परिसर में आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास का भी निर्णय लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News Today: वाराणसी में तीन लोगों की मौत, चौकी इंचार्ज समेत 3 दरोगा के बदले कार्यक्षेत्र; पढ़ें खबरें

संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करें। विकास कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। वीडीए की ओर से जवाहरलाल नेहरू कमर्शियल कॉम्प्लेक्स को आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित एवं व्यापारिक दृष्टि से अधिक उपयोगी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed