{"_id":"6a836b5928b6c9f06e0242a3","slug":"opds-reopen-after-two-days-patients-queue-up-at-prescription-counters-varanasi-news-c-20-vns1056-1509081-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दो दिन बाद खुली अस्पतालों की ओपीडी, पर्चा काउंटर पर मरीजों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दो दिन बाद खुली अस्पतालों की ओपीडी, पर्चा काउंटर पर मरीजों की कतार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन के अवकाश के बाद जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सोमवार को पूरी क्षमता से खुली। इस वजह से बीएचयू के साथ ही मंडलीय, जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर मरीजों की कतार देखने को मिली। इसके अलावा जांच काउंटर और ओपीडी में डॉक्टरों चेंबर में भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा मरीज मौसमी बीमारी वाले थे। बीएचयू में पांच हजार से ज्यादा जबकि मंडलीय अस्पताल, जिला अस्पताल, शास्त्री अस्पताल तीनों को मिलाकर 3000 से ज्यादा मरीजों ने ओपीडी में उपचार करवाया।
पिछले सप्ताह शनिवार को स्वतंत्रता दिवस और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से बीएचयू सहित सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बंद थी। सोमवार को जैसे ही अस्पतालों की ओपीडी खुली, पंजीकरण कराकर डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन लगी रही। मंडलीय अस्पताल, जिला अस्पताल में दो लाइन में लगकर लोगों ने पर्चा कटवाया। उधर, बीएचयू अस्पताल की ओपीडी में भी सुबह 10 बजे तक हर काउंटर पर भीड़ रही। पर्चा बनवाने के लिए बाद ओपीडी में मरीज पहुंचे तो वहां पर्चा जमा कर डॉक्टर को दिखाने के लिए इंतजार करना पड़ा। कई मरीज दूर-दराज के इलाकों से इलाज के लिए पहुंचे थे। केवल ओपीडी ही नहीं जांच काउंटर पर भी लंबी लाइन देखने को मिली। मंडलीय अस्पताल में एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार ने ओपीडी में निरीक्षण कर मरीजों के परामर्श, जांच आदि का जायजा लिया।
दो दिन के अवकाश के बाद ओपीडी खुलने से अस्पतालों में भीड़ रही। मरीजों को हर संभव परामर्श के साथ ही जांच की सुविधा देने को सभी संबंधित अधिकारियों को कहा गया है। अस्पतालों में फीवर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। - डॉ.एनपी सिंह, सीएमओ