{"_id":"698c3cb45a08d8e12606e1fd","slug":"pg-semester-examinations-begin-in-colleges-affiliated-to-kashi-vidyapith-in-varanasi-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MGKVP: विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों में पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, 10 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MGKVP: विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों में पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, 10 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी और चंदौली जिले के करीब 100 से ज्यादा कॉलेजों में करीब 10 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं।
काशी विद्यापीठ में जाते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध कॉलेजों में पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हुईं। 11 फरवरी से शुरू होकर 21 फरवरी तक चलने वाली परीक्षा के बाद कॉपियां जिलेवार बनाए गए नोडल/संकलन केंद्रों पर जमा होंगी।
Trending Videos
वाराणसी और चंदौली जिले के करीब 100 से ज्यादा कॉलेजों में करीब 10 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसमें मुख्य कैंपस के साथ ही संबद्ध कॉलेजों की परीक्षाएं सात मार्च तक चलेंगी। इसमें कुछ पेपर सुबह 10 से 12 बजे तक जबकि स्नातक के कई विद्यार्थियों की परीक्षाएं दोपहर 1 से 3 बजे तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बीच पीजी की परीक्षा भी 11 फरवरी से शुरू हो रही है। मंगलवार को केंद्रों पर दिन भर परीक्षा की तैयारियां चलती रहीं। दोपहर 2 से 4 बजे तक चलने वाली परीक्षा की मॉनीटरिंग के लिए परीक्षा विभाग की ओर से एक टीम भी गठित की गई हैं।
इसे भी पढ़ें; गर्व के पल: वाराणसी के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्य पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान को सराहा जाएगा
परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने केंद्राध्यक्षों से हर दिन की परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का आंकड़ा देने को कहा है। इस बीच परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि वाराणसी और चंदौली जिलों के कुछ महाविद्यालयों में नेट बैंकिंग/यूपीआई द्वारा परीक्षा शुल्क जमा करने में असुविधा उत्पन्न हो रही है। ऐसे महाविद्यालयों को समर्थ पोर्टल से समन्वय कर एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि संबंधित महाविद्यालयों के छात्रों का प्रवेश पत्र भी दिया गया है, जिससे कि विद्यार्थियों को कोई असुविधा न हो।