सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three criminals arrested in police encounter in Bhadohi

UP Encounter: पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश को लगी गोली, बेकाबू होकर गिरी बाइक, तीन आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 11 Feb 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhadohi News: भदोही जिले में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए। इस दौरान एक के पैर में गोली लगी। इस दौरान पांच हजार के इनामी संदीप यादव को पुलिस ने दबोच लिया है। 
 

Three criminals arrested in police encounter in Bhadohi
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भदोही जिले की कोइरौना पुलिस की मंगलवार की रात पैगहां गांव के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली से पांच हजार का इनामी बदमाश प्रयागराज बिलारी गांव निवासी संदीप यादव घायल हो गया। उसके साथ दो अन्य बदमाश प्रयागराज का ही भेलसी गांव का जयप्रकाश यादव और एक 17 वर्षीय किशोर गिरफ्तार किया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों के पास से बाइक, तमंचा और अन्य सामान बरामद किया गया।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
कोइरौना थानाध्यक्ष रामनगीना यादव अपनी टीम संग रात्रि में लगभग एक बजे गश्त पर थे। सीतामढ़ी की ओर से एक बाइक को देखकर पुलिस ने बारीपुर नहर के पास बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बाइक की गति बढ़ा दी। थानाध्यक्ष ने मोबाइल टीम को सूचना देकर उनका पीछा किया तो पीछे बैठे किशोर ने पुलिस वाहन पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में बीच में बैठे संदीप यादव के पैर में गोली लगी। इससे बाइक चालक लड़खड़ाकर सड़क किनारे गिर पड़ा और तीनों लुढ़ककर गड्ढे में जा गिरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sports: ओलंपियन ललित उपाध्याय बोले- यूपी कॉलेज में दोबारा बने हॉकी का साई सेंटर, खेल की खबरें

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि तीनों बदमाश लूट, छिनैती और चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। घायल बदमाश पर प्रयागराज, भदोही के विभिन्न थानों में लूट, छिनैती, चोरी के 12 मुकदमे दर्ज हैं। उनके पास से एक बाइक, 12 बोर का एक तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस, प्लास, पेचकस और चाकू बरामद किया। 

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घायल बदमाश को डीघ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पड़ोसी जनपद के होने के की वजह से वह भदोही के सीमावर्ती दुकानों, लूट आदि की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उसके साथियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed