सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The face of the school will change with 2.5 million, approval received

Bhadohi News: 25 लाख से विद्यालय की बदलेगी सूरत, मिली स्वीकृति

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The face of the school will change with 2.5 million, approval received
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही नगर पालिका में 15 वें वित्त से डूड़वा प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प होगा। इसमें इंटरलॉकिंग, पेंटिग, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। शासन से प्रस्ताव की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। भदोही पालिका में विस्तारित 28 गांव में से एक डूड़वा गांव है। ऑपरेशन कायाकल्प समेत अन्य मदों से गांव से लेकर शहरी विद्यालयों की दशा एवं दिशा बदल रही है। शहर में शामिल प्राथमिक विद्यालय का विकास नहीं हो सका। अब उक्त विद्यालय पर जरूरी काम कराए जाएंगे। प्राथमिक विद्यालय में 25 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग, पेंटिग, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, स्कूल तक पहुंचने के लिए समुचित मार्ग सहित विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।
Trending Videos

ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि डूड़वा विद्यालय के कायाकल्प के लिए योजना तैयार हो चुकी है। 15वें वित्त के बजट से कार्य होंगे। बजट की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। नगर में 12 विद्यालयों का कायाकल्प कराना है। इसमें डूड़वा भी एक है। यहां इंटरलॉकिंग, पेंटिंग, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, हैंडपंप सहित विभिन्न कार्य होंगे। जो खामियां है, उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed